{"_id":"619159317a90c044c4090385","slug":"in-light-of-every-village-i-will-make-a-good-jugaad-for-irrigation-water-agriculture-minister-bhiwani-news-hsr6168730121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलके कै हर गाम मैं सिंचाई के पाणी का बढ़िया जुगाड़ कर दूंगा : जेपी दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलके कै हर गाम मैं सिंचाई के पाणी का बढ़िया जुगाड़ कर दूंगा : जेपी दलाल
विज्ञापन
हलके में फसलों का जायजा लेते प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल। संवाद
- फोटो : Bhiwani
ढिगावा मंडी। थारै गाम्मै 2-4 एकड़ जोहड़ की पंचायती भूमि दे दो, सिंचाई के पानी का बढ़िया जुगाड़ कर दूंगा। सोलर प्लेट लगवाके ड्रिप सिस्टम तै गांव की 700-800 एकड़ भूमि की सिंचाई हो ज्यागी। ईसा जुगाड़ हलके के हर गाम मैं कर दूंगा। यह कहना है प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल का। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डीएपी व यूरिया खाद के प्रतिदिन रैक लगेंगे, इससे खाद की कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह 19 नवंबर को लोहारू के विश्राम गृह में आएंगे और वे सिंचाई परियोजनाओं व सूक्ष्म सिंचाई की समीक्षा करेंगे। कृषि मंत्री ने झांझड़ा गांव में प्याज की फसल का निरीक्षण भी किया। कृषि मंत्री ढिगावा मंडी में धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए और माता का आशीर्वाद लिया।
कृषि मंत्री जेपी दलाल रविवार को लोहारू हलके के गांव, भुंगला, ढिगावा, बिठन, खरकड़ी, झांझड़ा श्योराण, गोठड़ा व बसीरवास आदि गावों में अपने दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान के दौरान दूसरे दिन ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही समाधान किया।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसानों को जितनी खाद की जरूरत है उतना ही खाद लें। इस अवसर पर तहसीलदार जोधाराम, सुरेश कौशिक, मंडल अध्यक्ष विजय पूनिया, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण, कैप्टन रामफल, कर्मवीर चैहड़, सतबीर चैहड़, गजानंद अग्रवाल, शैली कादयान, सतपाल सुधिवास, विजय फोगाट, विकास गोकुलपुरा, निजी सचिव जेपी दुबे, सुनील सिरसी, मनजीत पातवान, सुभाष खरकड़ी, अजय विधनोई, सुशील केडिया, नसीब सिंह, रितेश बहल, राजा बुढ़ेड़ा, एडवोकेट संजय नेहरा, अरुण खरखड़ी, बलवंत गोठड़ा, सोनू शर्मा, प्रदीप चाहर, गौरीशंकर बंसल, थाना प्रभारी संदीप शर्मा व विद्यानंद सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।