{"_id":"64739affe5dedac3ce00fedc","slug":"in-65-years-the-money-of-the-farmer-directly-in-the-farmers-account-was-possible-due-to-the-efforts-of-dushyant-chautala-digvijay-bhiwani-news-c-21-1-145084-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 साल में किसान का पैसा सीधा किसान के खाते में दुष्यंत चौटाला के प्रयास से हुआ संभव : दिग्विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 साल में किसान का पैसा सीधा किसान के खाते में दुष्यंत चौटाला के प्रयास से हुआ संभव : दिग्विजय
Sun, 28 May 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 28 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा दौरा के दौरान लोगों को संबोधित करते जजपा नेता दिग्विजय चौटाला।
बवानीखेड़ा(भिवानी)। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी जजपा हमेशा 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन करने के पक्ष में रही है। वहीं उन्होंने कहा कि हरियाणा के 65 साल के इतिहास में पहली बार किसान का पैसा सीधा किसान के खाते में पहुंचा, यह सब दुष्यंत चौटाला की वजह से संभव हो पाया है।
वे रविवार को बवानीखेड़ा हलके के विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर में युवाओं के लिए 75 प्रतिशत रोजगार कानून जननायक चौधरी देवीलाल द्वारा लागू की गई बुढ़ापा पेंशन की तरह ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद प्रदेश के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। दिग्विजय ने कहा कि इसमें अभी हाईकोर्ट का फैसला आना बाकी है लेकिन सुप्रीम कोर्ट से हमारे हक में फैसला आ चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हाईकोर्ट से भी प्रदेश के युवाओं के पक्ष में ही फैसला आएगा और यह कानून लागू होगा। उन्होंने प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने क्षेत्रवाद, भेदभाव की राजनीति को बढ़ावा दिया था और उनके पक्षपात के राज को आज भी लोग भूले नहीं है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को रोहतक को छोड़कर और कुछ दिखाई नहीं देता था। दिग्विजय ने कहा कि भिवानी के लोगों के साथ तो भूपेंद्र ने जमकर पक्षपात किया था।
दिग्विजय चौटाला ने गांव केलिंगा, मिताथल, पुर, बड़सी, जमालपुर, बवानी खेड़ा शहर और गांव सुई का दौरा किया। इस मौके पर जिला प्रधान जोगिंदर बागवाला ,पूर्व प्रदेश प्रभारी निकाय ईश्वर मान, प्रदेश संगठन सचिव विजय गोठड़ा, राजबीर तालू, हल्का प्रधान जगदीश धनाना, जितेन्द्र शर्मा, आदि उपस्थित थे।