फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   illigal encrochment, woman, administration

पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटवाने के दौरान कुंगड़ गांव में हंगामा, सरपंच पर महिला ने फेंकी ईंट

Thu, 30 Jan 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
illigal encrochment, woman, administration
बवानीखेड़ा के गांव कुंगड़ में अवैध कब्जे हटाती जेसीबी। - फोटो : Bhiwani
गांव कुंगड़ में करीब दो एकड़ पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे हटवाने के दौरान खूब हंगामा हुआ। महिला ने प्रशासनिक दल का विरोध किया वहीं एक महिला ने सरपंच पर ही ईंट से हमला किया। ईंट सरपंच के हाथ पर लगी। बाद में महिला पुलिस ने महिला के हाथ से ईंट-पत्थर छीने। विरोध के बावजूद प्रशासनिक टीम ने अवैध कब्जा हटाया। यहां पर आयुर्वेदिक अस्पताल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव कुंगड़ के मुख्य बस स्टैंड पर पशु अस्पताल के सामने मुरबा नंबर 296 की करीब दो एकड़ जमीन पर सालों से ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर रखा था। गांव के सरपंच सतेंद्र कुमार ने अवैध कब्जे हटाने के लिए कब्जाधारियों को नोटिस भी भेजे। बावजूद इसके पंचायती जमीन से अवैध कब्जे नहीं हटाए गए।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ दोपहर दो बजे गांव कुंगड़ में पहुंची तो गांव की महिलाओं ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सरपंच को भी महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। एक महिला ने तो सरपंच सतेंद्र कुमार पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट सरपंच के हाथ पर लगी। हंगामा बढ़ा तो महिला पुलिस टीम ने विरोध करने वाली महिलाओं को धकेलना शुरू कर दिया। जिसके बाद अवैध कब्जे हटवाए गए। करीब चार घंटे चली कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट रविंद्र दलाल व थाना प्रभारी श्रीभगवान की देख-रेख में दो एकड़ जमीन से अवैध कब्जे हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो एकड़ में बनेगा आयुर्वेदिक अस्पताल : ड्यूटी मजिस्ट्रेट रविंद्र दलाल ने बताया कि गांव कुंगड़ के मुख्य बस स्टैंड पर मुरबा नंबर 296 की करीब दो एकड़ पर कुछ ग्रामीणों ने अवैध कब्जे कर रखे थे। इस जगह पर आयुर्वेदिक अस्पताल बनने के लिए टेंडर भी जारी हो चुका है, जिसके लिए 18 लाख की पहली किस्त भी आ चुकी है। आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने को लेकर बुधवार को ये कार्रवाई की गई।
कब्जा धारकों की महिलाओं का हंगामा : सरपंच सतेंद्र कुमार ने बताया कि जब प्रशासनिक दस्ता पुलिस बल के साथ कब्जा हटवाने गांव पहुंचा तो सालों से कब्जा जमाए बैठे लोगों ने विरोध किया। महिलाओं के हंगामे को देख महिला पुलिस कर्मचारियों को भी बुलाया गया। सरपंच सतेंद्र कुमार ने बताया की हंगामे के दौरान वार्ड नंबर पांच से पार्षद सुरेश की पत्नी ने उस पर ईंट से हमला किया। ईंट उसके हाथ पर लगी।

गांव कुंगड़ में अवैध कब्जे हटाने के लिए पंचायत व बीडीपीओ की तरफ से पुलिस की मांग की थी। पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जे हटवाकर जगह का कब्जा पंचायत को दे दिया गया है।
- श्रीभगवान, एसएचओ, बवानीखेड़ा थाना

कब्जे हटाने का विरोध कर रही महिला हाथो में ईंट उठाए हुए ।

कब्जे हटाने का विरोध कर रही महिला हाथो में ईंट उठाए हुए ।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed