{"_id":"669ea8c88fc845f0990c69c4","slug":"if-the-situation-has-improved-then-additional-water-has-been-found-in-sunder-mitathal-and-jui-from-today-onwards-there-will-be-regular-drinking-water-supply-in-the-entire-city-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-120493-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बेहतर हुई स्थिति तो सुंदर, मिताथल और जूई में मिला अतिरिक्त पानी, आज से पूरे शहर में होगी नियमित पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बेहतर हुई स्थिति तो सुंदर, मिताथल और जूई में मिला अतिरिक्त पानी, आज से पूरे शहर में होगी नियमित पेयजल आपूर्ति
Tue, 23 Jul 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। लंबे अर्से से जलसंकट झेल रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नहरी पानी की स्थिति बेहतर होने के बाद सुंदर, मित्ताथल और जूई में अब अतिरिक्त पानी पहुंचा है। इसके बाद मंगलवार से पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति नियमित करने का जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने ऐलान कर दिया है। हालांकि अभी भी शहर की बाहरी कॉलोनियों में लोग गंभीर जलसंकट से घिरे हैं।
लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। खाना बनाने और कपड़े धोने की जरूरत पूरी करते हैं तो नहाने के लिए पानी नहीं मिलता। ऐसे हालातों में लोग खाली बर्तनों के साथ पानी के लिए भी इधर-उधर भटकते रहते हैं। वहीं सिंचाई विभाग का शेड्यूल के हिसाब से 27 जुलाई तक नहरों में पानी मिलेगा। ऐसे में शहरी दायरे के जलघर अभी भरना ही शुरू हुए हैं।
सोमवार को सुंदर नहर में 370 क्यूसेक पानी मिला है, जबकि डिमांड 900 क्यूसेक की है। इसी तरह जूई में 663 क्यूसेक पानी उपलब्ध है वहीं इसमें भी 900 क्यूसेक की डिमांड सिंचाई विभाग ने की हुई है। वहीं बंद पड़ी मित्ताथल में भी 386 क्यूसेक पानी पहुंच गया है। इसमें लगभग इतनी ही डिमांड थी।
विज्ञापन
19 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक नहरी पानी का शेड्यूल निर्धारित है। हालांकि सिंचाई विभाग अधिकारी अतिरिक्त पानी की आस लगा रहे हैं, अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर नहर बंद करने की नौबत आ सकती है। वहीं शहरी दायरे में पेयजल आपूर्ति का जिम्मा संभाल रहे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का दावा है कि मंगलवार से पूरे शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति मिलेगी। पुराने जलघर के टैंकों में अभी भंडारण चल रहा है। लेकिन फिर भी इस दौरान रोजाना शहर को पानी मिलेगा। पिछले 20 दिनों से शहर को एक दिन छोड़ एक दिन पानी आपूर्ति में मिल रहा था।
रात भर पानी के लिए जागते हैं
शहर की रुद्रा कॉलोनी के लोग पिछले महीने भर से पानी का संकट झेल रहे हैं, इस हिस्से में सप्ताह भर में एक या दो बार ही पानी की आपूर्ति मिल पा रही है। रुद्रा कॉलोनी निवासी महिला कमला, गीता, कमलेश ने बताया कि बाहर से केवल इतना पानी ही ला पाता है, जिससे खाना बनाना और बर्तन व कपड़े धो सकें, नहाने के लिए भी पानी नहीं बचता है। हैंडपंप से दिनभर बर्तनों में पानी ढो रहे हैं। रोजाना कितना पानी बाहर से लाएं, यह भी थका देने वाला काम है। रुद्रा कॉलोनी में करीब 500 घर हैं, जिनमें से अधिकांश घरों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। बिमला ने बताया कि रात भर पानी के लिए जागते हैं, कभी सप्लाई में पानी आता भी है तो मात्र दस मिनट ही नल चलता है। कई जगह लाइन भी खोद रखी है। शिकायतों के बाद भी समाधान के लिए कर्मचारी नहीं आ रहे हैं।
मंगलवार से शहर में पानी की नियमित आपूर्ति दी जाएगी। फिलहाल टैंकों को भरा जा रहा है। शहर के सभी जोन में निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से ही पानी मिलेगा। जब तक नहरों में पानी चलेगा, तब तक पानी में कोई कटौती नहीं होगी।
-ताजदीन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
जूई के अलावा मित्ताथल और सुंदर में भी अब पानी की आपूर्ति मिली है। नहरों में पानी का स्तर पहले से थोड़ा बढ़ा है। ग्रामीण और शहरी दायरे के जलघर टैंकों को पानी की आपूर्ति दी जा रही है। अगर नहरों में पानी का स्तर घटा तो फिर से नहर बंद रखने की नौबत आ सकती है।
-जितेंद्र मान, कार्यकारी अभियंता, भिवानी वाटर सर्विसेज भिवानी सिंचाई विभाग।