फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   If Bar Election candidates violate rules, strict action will be taken: Chairman

बार चुनाव के प्रत्याशी नियमों का करेंगे उल्लंघन तो होगी सख्त कार्रवाई : चेयरमैन

Fri, 07 Feb 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 07 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
If Bar Election candidates violate rules, strict action will be taken: Chairman
कोर्ट में चुनावी चर्चा करते अ​धिवक्ता। 
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। शुक्रवार को जिला बार चुनाव कमेटी की बैठक चेयरमैन एडवोकेट विनोद तंवर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बैठक में चुनाव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट विनोद तंवर व रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट विकास बुडानिया व को-चेयरमैन चरणजीत दहिया ने कहा कि यदि कोई भी प्रत्याशी बार के नियमों के पालन का उल्लंघन करता पाया या किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला बार चुनाव आपसी भाईचारे का चुनाव है, इसे एक उत्सव की तरह मनाएं। बार चुनाव में हार जीत मायने नहीं रखते हैं, सबसे अधिक बार चुनाव के बाद भी सभी अधिवक्ताओं के बीच आपसी सौहार्द बना रहे, इसके प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार चुनाव को लेकर कमेटी की तरफ से सभी प्रत्याशियों को हिदायतें दी गई हैं कि वे नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडवोकेट महेश भारद्वाज, कांतिचंद कौशिक, बार प्रधान सत्यजीत पिलानिया, रामेश्वर चांग, हरेंद्र भालोठिया, जयमल सिंह, विजय गढ़वाल, सुरजीत सैनी, सुधीर शर्मा, मीनू यादव मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed