फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Husband pushed two and a half month pregnant wife from fourth floor, condition critical

भिवानी: ढाई माह की गर्भवती पत्नी को पति ने चौथी मंजिल से दिया धक्का, हालत गंभीर

Fri, 08 Jul 2022 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2022 02:37 AM IST
सार

फिलहाल महिला के बयान दर्ज कर आरोपी पति संदीप के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

विज्ञापन
Husband pushed two and a half month pregnant wife from fourth floor, condition critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी के गांव देवसर में ढाई माह की गर्भवती पत्नी को चौथी मंजिल से नीचे धकेलने का मामला सामने आया है। आरोप पति पर लगा है। करीब डेढ़ साल पहले कृष्णा कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवती के साथ गांव देवसर निवासी युवक का प्रेम विवाह हुआ था। फिलहाल गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है। वहीं मामले की शिकायत जूईकलां पुलिस थाने में दी गई। गंभीर रूप से घायल महिला व उसके परिजनों ने युवक पर हत्या प्रयास के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नीतू ने बताया कि उसकी भांजी 21 वर्षीय महक की करीब डेढ़ साल पहले देवसर निवासी संदीप के साथ सहमति से प्रेम विवाह करवाया था। शादी के बाद से ही उसकी भांजी का पति व उसके ससुराल वाले उसे गर्भवती होने के बावजूद जबरन काम कराते और उसे प्रताड़ित करने लगे। वहीं अस्पताल में उपचाराधीन महक ने बताया कि बुधवार रात को किसी बात को लेकर उसकी अपने पति संदीप के साथ कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन

 

रात को घर में लाइट चली गई थी। इसी दौरान उसका पति उससे बोला कि चलों चौथी मंजिल की छत पर चलते हैं, वहां तेरी वीडियो बनाऊंगा तू बहुत अच्छी लग रही है। उसने विडियो बनवाने से एक बार तो इनकार कर दिया था, लेकिन लाइट नहीं थी, इसलिए गर्मी से थोड़ी राहत पाने के लिए पति के साथ वह छत पर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसके पति ने वीडियो बनाने के बहाने उसे दीवार के काफी नजदीक खड़ा कर दिया और फिर मौका देखकर उसे अचानक से धक्का दे दिया। वह पड़ोसी की छत पर जा गिरी और बेहोश हो गई। उसे होश आया तो वह अस्पताल में थी। महक ने बताया कि वह ढाई माह की गर्भवती है। इस हालत में भी उसके पति ने उस पर तरस नहीं आया।

 

आरोपी ने उसकी व उसके पेट में पल रहे बच्चे की जान लेने की कोशिश की है। वहीं नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में तैनात डॉ. राकेश ने बताया कि महक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर हैं, लेकिन काफी ऊंचाई से नीचे गिरने की वजह से उसके पैरों व कुल्हे की हड्डी टूट चुकी है। घायल महिला गर्भवती भी हैं, इसलिए स्त्री रोग विशेषज्ञ की निगरानी में महिला के एक्सरे व अन्य जांच कराई जाएगी।


पार्टी में पति के दोस्त को बुलाने पर थी पत्नी नाराज
महक ने बताया कि पांच जुलाई को उसके पति संदीप का जन्मदिन था। उसने संदीप ने कहा कि हम दोनों मिलकर जन्मदिन मनाएंगे। इस जनमदिन पर पति संदीप का दोस्त रिषभ नहीं आना चाहिए। पत्नी के मना करने के बावजूद भी संदीप ने एक रेस्टोरेंट में जन्मदिन की पार्टी में अपने दोस्त रिषभ को बुला लिया। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच तकरार बढ़ गई थी।

 

बुधवार रात साढ़े आठ बजे इसी बात को लेकर फिर से दोनों के बीच बहस हो गई और उसके पति ने उसे थप्पड़ मारा। बाद में लाइट चली गई तो उसका पति उसे बहला फुसलाकर चौथे माले की छत पर ले गया। जहां से उसने वहां उसकी वीडियो सोशल मीडिया के लिए बनाने का बहाना बनाकर नीचे धकेल दिया।
 

पति व सास के खिलाफ हत्या प्रयास व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
जूईकलां पुलिस ने आरोपी पति देवसर निवासी संदीप व सास राजपति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित हत्या प्रयास की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने उपचाराधीन होने के दौरान पुलिस को दिए बयान में पति व सास पर उसे प्रताड़ित करने व गर्भवती होने के बावजूद उसकी जान लेने की कोशिश किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद ही पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


महक नामक महिला ने पुलिस को बयान दिए हैं कि उसका पति संदीप रेलवे में नौकरी करता है। पति ने सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के बहाने से चौथी मंजिल की छत पर ले जाकर नीचे धकेल दिया है। फिलहाल महिला के बयान दर्ज कर आरोपी पति संदीप के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। - श्रीभगवान यादव, एसएचओ, जूईकलां पुलिस थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed