फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET: Result of Teacher Eligibility Test expected to be released next week

HTET: अगले सप्ताह अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी होने की उम्मीद, चल रहा दो शिफ्टों में मूल्यांकन

Wed, 13 Dec 2023 11:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Dec 2023 11:44 PM IST
सार

बोर्ड मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में सात-सात घंटों की दो शिफ्टों में मूल्यांकन चल रहा है। दो लाख 29 हजार 549 परीक्षार्थियों ने एचटेट तीनों लेवल की परीक्षा दी थी। 

विज्ञापन
HTET: Result of Teacher Eligibility Test expected to be released next week
HTET - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अध्यापक पात्रता परीक्षा का अगले सप्ताह तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। बोर्ड अधिकारियों की मानें तो बोर्ड मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में सात-सात घंटों की दो शिफ्टों में मूल्यांकन का काम तेजी से जारी है। हालांकि अभी बोर्ड प्रशासन मूल्यांकन के साथ-साथ रिजल्ट तैयार कराने में भी लगा है।

विज्ञापन


तीनों ही लेवल के पात्रता परीक्षा का अलग-अलग रिजल्ट तैयार होगा। इसकी पास प्रतिशतता भी तैयार हो रही है। इस बार दो लाख 29 हजार 549 परीक्षार्थियों ने एचटेट दिया था। इसमें अब कितने उम्मीदवार सफल होते हैं इसके लिए सिर्फ एक सप्ताह का इंतजार और करना होगा।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल एक में 54 हजार 115 परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इसमें से 47 हजार 693 ने ही परीक्षा दी थी। इसी तरह लेवल-2 की परीक्षा में एक लाख 32 हजार 575 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे। जबकि लेवल-3 की परीक्षा में 70 हजार 311 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के साथ ही बोर्ड मुख्यालय पर स्ट्रांग रूम में इनके मूल्यांकन की प्रक्रिया भी तत्काल प्रभाव से शुरू कराई गई थी, जिसकी बोर्ड प्रशासन ने पहले ही तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की निगरानी में कराए जा रहे मूल्यांकन का कार्य अब अंतिम दौर में है। इसके बाद तीनों ही स्तर का रिजल्ट तैयार होगा। बोर्ड मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में दो शिफ्टों में कर्मचारी मूल्यांकन कार्य में लगे हैं। इसमें एक शिफ्ट सात घंटे की है। इस लिहाज से देर रात साढ़े आठ से नौ बजे तक भी बोर्ड मुख्यालय पर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य आधुनिक तरीके से किया जा रहा है।

एचटेट हेल्प डेस्क की ईमेल हैकर्स तक पहुंचने में जुटा बोर्ड
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2023 के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा व समस्याओं के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हेल्प डेस्क ईमेल जारी किया था, जिसे हैक कर लिया गया। हालांकि बोर्ड के लिए अब इस ईमेल की कोई उपयोगिता नहीं थी, मगर हैकर्स एचटेट-2023 की परीक्षा देने वालों के पास फेक मेसेज भेज रहा था। इसी की सतर्कता को लेकर अब बोर्ड प्रशासन हैकर्स तक पहुंचने में जुटा है। वहीं, इस मामले में पुलिस प्रशासन भी बोर्ड अधिकारियों की शिकायत के बाद जांच में जुटा है। फिलहाल बोर्ड प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर भी हेल्प डेस्क से जुड़ा संदेश अपलोड कर दिया है। इससे की कोई भी परीक्षार्थी हैकर्स के झांसे में न आए।


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एचटेट करवाने से लेकर परिणाम जारी करने तक में कई आधुनिक तौर तरीके अपना रहा है। हमने परीक्षा के दो सप्ताह में परीक्षा परिणाम देने का वादा किया है। इसी अनुरूप रिजल्ट भी युद्धस्तर पर तैयार किया जा रहा है। बोर्ड मुख्यालय पर दो शिफ्टों में देर रात तक मूल्यांकन का काम चल रहा है। अगले सप्ताह तक एचटेट का परिणाम जारी होने की उम्मीद है। -डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed