फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET, board officer, students, number increasing

एचटेट : बोर्ड ने परीक्षार्थियों को किया सचेत, नंबर बढ़वाने के नाम पर किसी को न दें रुपये

Tue, 19 Jan 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
HTET, board officer, students, number increasing
भिवानी। ‘अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में यदि तीन नंबर बढ़वाने हैं तो 30 हजार रुपये लगेंगे।’ एचटेट के परीक्षार्थियों को इस तरह की बातें कहकर रुपये ठगने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी फोन कॉल से परीक्षार्थी भी असमंजस में हैं। परीक्षार्थियों से इसकी जानकारी मिलने के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने इसकी शिकायत एसपी से की है। इसके बाद बोर्ड ने परीक्षार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि कोई भी परीक्षार्थी किसी को रुपये न दे। नंबर बढ़ने की किसी भी स्तर पर संभावनाएं नहीं हैं। हालांकि अहम सवाल ये है कि परीक्षार्थियों का डाटा व फोन नंबर फोन करने वाले साइबर ठगों के पास कैसे पहुंचा?
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दो व तीन जनवरी को एचटेट कराया था। परीक्षा के लिए कुल 2,61299 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। जिनमें से 2,37806 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधिकारी परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारियों में जुटे हैं। कुछ परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं हुआ था। इसकी प्रक्रिया बोर्ड ने शुरू की है। इसी बीच सोमवार को फोन कॉल कर परीक्षार्थियों से फोन कर अंक बढ़ाने के बहाने रुपये मांगने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

बेशक यह ठगी का खेल है, मगर इसके तार गहरे हैं। परीक्षार्थियों का डाटा इन साइबर ठगों तक कैसे पहुंचा, इसको लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। डाटा लीक के मामले में निशाने पर बोर्ड अधिकारी और कर्मचारी भी हैं। बोर्ड में कई कर्मचारियों, अधिकारियों के पास परीक्षार्थियों का डाटा जाता है। ऐसे में यहां से परीक्षार्थियों का डाटा लीक हो सकता है। फोन करने वालों के पास परीक्षार्थियों के फोन नंबर, पते के साथ बाकी सारी जानकारी भी है। जो आवेदन फार्म में होती है। फोन करने वाले भी दूसरे राज्यों से हैं। बोर्ड के बाद साइबर कैफे पर भी शक है कि वहीं से परीक्षार्थियों का डाटा लीक हुआ है। बोर्ड अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया तो इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
बोर्ड से डाटा लीक होने की आशंका नहीं है। परीक्षार्थियों ने जिस साइबर कैफे से आवेदन किया या जहां से रोल नंबर निकलवाया, हो सकता है कि वहां से डाटा लीक हुआ हो। फोन कर रुपये मांगना अपराध है और अध्यापक पात्रता परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थी इस संबंध में अलर्ट रहे। किसी को नंबर बढ़वाने के रुपये न दें। अभी परिणाम तैयार नहीं हुआ है और न ही नंबर बढ़ने की कोई संभावनाएं हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी गई है।
- राजीव प्रसाद, सचिव हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed