फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hooda hinted at making Anirudh minister, people of Tosham were eager to get glimpse of Virender Sehwag

चुनाव:हुड्डा ने अनिरुद्ध को मंत्री बनाने का किया इशारा, वीरेंद्र सहवाग की झलक पाने को बेताब दिखी तोशाम की जनता

Thu, 03 Oct 2024 10:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 03 Oct 2024 10:40 AM IST
सार

तोशाम की अनाज मंडी में जुटी भीड़ वीरेंद्र सहवाग की एक झलक पाने को बेताब थी। लोगों में वीरेंद्र सहवाग को देखने का काफी जज्बा था। जिसके कारण असंख्य लोग अनाज मंडी में जुटे रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि तम्म लोगां नै कती स्टेडियम जिसा लट्ठ गाड़ राख्या सै।

विज्ञापन
Hooda hinted at making Anirudh minister, people of Tosham were eager to get glimpse of Virender Sehwag
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के तोशाम कस्बे की अनाज मंडी में बुधवार को तोशाम से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग व चुरू से सांसद राहुल कस्वां पहुंचे। सभी ने जनसभा को संबोधित करते हुए अनिरुद्ध चौधरी को तोशाम हल्के से जिताने की अपील की। अनाज मंडी में आयोजित भीड़ ने तोशाम हल्के की आज तक की सभी रैलियों के रिकार्ड तोड़ दिए। जनसभा में जुटी भीड़ ने अनिरुद्ध चौधरी के समर्थन में नारे लगाए व तोशाम से एकतरफा जीत का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है और सरकार बनने जा रही है। हुड्डा ने केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दुगुनी करने का वायदा करने वाली बीजेपी सरकार ने किसानों पर अत्याचार ढहाए। तीन काले कानूनों को लेकर किसानों ने आंदोलन चलाया, 750 किसानों को जान गंवानी पड़ी। आखिरकार काले कानून वापस लेने पड़े।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि किसान, कर्मचारी, मजदूर हर वर्ग पर जुल्म किए गए। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वायदा करने वाली सरकार ने बीज, खाद, दवाई के बढ़ा दिए। भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस द्वारा किए गए वायदों को दोहराते हुए कहा कि एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जाएगी। महिलाओं के खाते में दो हजार दिए जाएंगे, 500 रूपये का सिलेंडर दिया जाएगा, विधवाओं को 6 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। हुड्डा ने कहा को स्कूलों में अध्यापक व दफ्तरों में कर्मचारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गों, विधवाओं की पेंशन 6 हजार रुपये की जाएगी वहीं महिलाओं के खातों में 2 हजार रुपये डाले जाएंगे। गैस सिलेंडर 5 सौ रूपये में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे तब तोशाम का सरकार में हिस्सा था। अगर अब भी सरकार में तोशाम का हिस्सा चाहते हो तो अनिरुद्ध को भारी मतों से विजयी बनाओ। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद तोशाम में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी जाएगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनिरुद्ध चौधरी की पीठ थपथपाई। वहीं अनिरुद्ध चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तोशाम हल्के की सभी समस्याओं से अवगत करवाया।

Trending Videos

हुड्डा ने अनिरुद्ध चौधरी को मंत्री बनाने का किया इशारा

हुड्डा ने कहा कि तोशाम से अनिरुद्ध जीता तो मिलकर क्षेत्र का विकास करेंगे। खानक-डाडम में लीगल माइनिंग करवाएंगे। हुड्डा ने कहा कि पहले जब हमारी सरकार थी तब तोशाम को सरकार का सांझीदार बनाया था। अनिरुद्ध को जीता दो और सरकार में सांझीदार बन जाओ। भूपेंद्र हुड्डा ने लोगों से एक-एक वोट अनिरुद्ध चौधरी को दिए जाने की अपील की। इशारों ही इशारों में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनिरुद्ध चौधरी को मंत्री बनाने का इशारा किया। साथ ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अनिरुद्ध ने जो भी समस्या गिनवाई हैं, सभी समस्याओं का सरकार बनते ही समाधान करवा दिया जाएगा।

वीरेंद्र सहवाग ने राम राम से शुरू किया भाषण

तोशाम की अनाज मंडी में जुटी भीड़ वीरेंद्र सहवाग की एक झलक पाने को बेताब थी। लोगों में वीरेंद्र सहवाग को देखने का काफी जज्बा था। जिसके कारण असंख्य लोग अनाज मंडी में जुटे रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि तम्म लोगां नै कती स्टेडियम जिसा लट्ठ गाड़ राख्या सै। इतनी आवाज तो स्टेडियम में भी ना आई जितनी आड़े आण्ण लाग री सै।

बस या उम्मीद करूं सूं की अनिरुद्ध चौधरी को लेके जाओगे विधानसभा, चंडीगढ़ बिठाओगे। मैं तो बस या प्रार्थना करण आया सूँ ताऊ, ताईयां तैं, चाचा, भाई-भाणै तैं सब तैं की 5 तारीख न जब वोट घालण जाओ, एक नंबर पर अनिरुद्ध चौधरी का नाम आवैगा, बटन दबाएके जीता दिया। बोले मान लौगे मेरी बात, बस तम मांनंगे तो सब मांनंगे और राम राम के साथ भाषण खत्म कर दिया। विरेन्द्र सहवाग ने कहा कि तोशाम की जनता अनिरुध्द को जीतकर चंडीगढ़ भेजेगी। जिसके बाद तोशाम में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल कस्वां ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर है। कांग्रेस की हरियाणा में 75 ज्यादा सीटें आएगी। कस्वां ने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। कस्वां ने अपील की कि अनिरुध्द चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने का काम करें। इस मौके पर राजस्थान से पूर्व विधायक कृष्णा पूनियां, आरएस दुहन जिला परिषद चेयरमैन अनीता मलिक, पंचायत समिति चेयरमैन प्रतिनिधी सोनू पंघाल, कमल प्रधान, जोगेंद्र बागनवाला, राजेन्द्र गांधी, देवराज गोयल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed