फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Holiday till November 7, players will go to play without preparation from eight November

सात नवंबर तक छुट्टी, आठ से बिना तैयारी खेलने उतरेंगे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Holiday till November 7, players will go to play without preparation from eight November
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। हरियाणा सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय ने आननफानन बुधवार को स्कूली खेल कैलेंडर जारी कर दिया, लेकिन खिलाड़ियों को न तो तैयारी का कोई समय मिला और न ही खेल आयोजन के लिए कोई जगह निर्धारित करने का मौका।
खेल प्रशिक्षकों में भी असमंजस हैं कि आखिर छुट्टियों के बाद अचानक बिना तैयारी और कोई प्रबंध किए कैसे खेल कराएंगे। दो साल के लंबे इंतजार के बाद जूनियर चैंपियन खेल के मैदान में उतरेंगे। इसके लिए ब्लॉक से जिला और राज्य स्तर पर खेल स्पर्धाएं होंगी। निदेशालय ने आठ और नौ नंबर को ब्लॉक स्तर पर खेल स्पर्धाएं कराने का एलान किया है। स्कूली स्तर पर अंडर 17 से 19 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों की खेल स्पर्धाएं होंगी। जिला स्तर पर खेलों का आयोजन 11 से 17 नवंबर तक होगा। इन खेलों में विजेता खिलाड़ियों को राज्य और फिर नेशनल स्तर की स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाने का मौका मिलेगा। ब्लॉक स्तर पर 14 और जिला स्तर पर 33 खेल होंगे।
विज्ञापन

हरियाणा सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय ने कोरोना संक्रमण के बाद दो साल से इंतजार में बैठे खिलाड़ियों के लिए खेल कैलेंडर जारी कर दिया। ब्लॉक स्तर पर प्रदेशभर में खेल आठ व नौ नवंबर को होंगे। चार नवंबर से दीवाली, फिर विश्वकर्मा दिवस और भैयादूज की शनिवार तक सभी स्कूलों में सरकारी छुट्टी है। रविवार को भी साप्ताहिक अवकाश है। स्कूल सोमवार को खुलेंगे और सोमवार को ही ब्लॉक स्तर पर खेल होंगे। खिलाड़ियों को भी खेलों के आयोजन की कोई पूर्व सूचना तक नहीं है। ऐसे में बिना तैयारी और बिना कोई प्रबंध के खेल कैसे होंगे। हरियाणा शारीरिक अध्यापक संघ में भी कोविड संक्रमण के बाद खेल कैलेंडर जारी होने पर खुशी और असमंजस का माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर होंगे ये खेल
स्कूली खेलों में अंडर-17 से अंडर-19 लड़के व लड़कियों की फुटबाल, वालीबाल, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, कबड्डी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, खो-खो, बास्केटबाल, साइक्लिंग, हैंडबाल, योगा, हॉकी के आठ और नौ नवंबर को मुकाबले होंगे।
जिला स्तर पर ये दिखाएंगे दमखम
जिमनास्टिक, तैराकी, वाटर पोलो, टेबल टेनिस, फुटबाल, वालीबाल, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, कबड्डी, कुश्ती, ग्रीको रोमन कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, हॉकी, टेनिस, योग, बेसबाल, सॉफ्टबाल, कार्फबाल, बैडमिंटन, तलवारबाजी, ताइक्वांडो, चेस, क्रिकेट, कराटे, नेटबाल, स्केटिंग एंड रोलर हॉकी, साइक्लिंग, हैंडबाल में अंडर 17 से 19 लड़के व लड़कियां के 11 से 17 नवंबर तक मुकाबले होंगे।
इन जिलों में ये होंगे राज्य स्तर पर खेल
अंबाला में फुटबाल, शूटिंग, जिम्नास्टिक, बैडमिंटन, करनाल में एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, कबड्डी, साइक्लिंग की स्पर्धाएं होंगी। पलवल में स्वीमिंग, वाटर पोलो, भिवानी में क्रिकेट, कुश्ती, वालीबाल 20 से 22 नवंबर तक होंगी। पंचकूला में जूडो, लॉन टेनिस, बॉक्सिंग, यमुनानगर में वेटलिफ्टिंग, कुरुक्षेत्र में एथलेटिक्स, हॉकी, पानीपत में कबड्डी, बेसबाल स्पर्धा 23 से 25 नवंबर तक होंगी। महेंद्रगढ़ में योगा, बेसबाल सॉफ्टबाल, गुरुग्राम में तिरंदाजी, बॉक्सिंग, रोहतक में स्केटिंग, रोलर हॉकी, कोफबाल, रेवाड़ी में नेटबाल, कराटे की स्पर्धा 27 से 29 नवंबर तक होगी। सिरसा में सर्कल कबड्डी, थ्रो बाल, हैंडबाल, झज्जर में नेटबाल लड़कियां, क्रिकेट, मेवात में वेटलिफ्टिंग की स्पर्धा एक से तीन दिसंबर तक कराई जाएंगी। जींद में साफ्टबाल, बॉस्केटबाल, कैथल में कराटे, चेस, हिसार में खो-खो, हैंडबाल, कबड्डी, फतेहाबाद में थ्रो बाल, वालीबाल, खो-खो अंडर 19, चरखी दादरी में योगा और कोफबाल, सोनीपत में ताइक्वांडो, बेसबाल स्पर्धाएं छह से आठ दिसंबर तक कराई जाएंगी। (संवाद)
तैयारी के लिए नहीं दिया समय
कोरोना संक्रमण के बाद जारी हुए खेल कैलेंडर का हम स्वागत करते हैं, लेकिन ब्लॉक स्तर पर अचानक खेलों का आयोजन संभव नहीं है। सात नवंबर तक सभी स्कूलों में अवकाश है। आठ नवंबर को बच्चे स्कूल आएंगे। खेलों से पहले खिलाड़ियों के दस्तावेज भी पूरे करना और स्पर्धा के लिए ब्लॉक स्तर पर जगह का चयन करना होता है। बिना किसी प्रबंध और तैयारी के कैसे खेल स्पर्धाएं कराएंगे, यह किसी भी सूरत में संभव नहीं है। खेल कैलेंडर में थोड़ा समय देना चाहिए था, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी इन स्पर्धाओं में हिस्सेदारी निभा सकें और खेलों का बेहतर ढंग से आयोजन भी संभव हो सके।

- राजेश ढांडा, राज्य संरक्षक, हरियाणा शारीरिक अध्यापक संघ।
दिक्कत होने पर लें मार्गदर्शन
स्कूली स्पर्धाओं के लिए खेल कैलेंडर जारी किया है। इसमें ब्लॉक स्तर पर खेलों के लिए कमेटी बनाई जाएगी। जिला स्तरीय खेलों के लिए सात दिन का समय है, जबकि ब्लॉक स्तर के खेलों के लिए खंड स्तर पर शिक्षा अधिकारी तत्परता से व्यवस्था कर सकते हैं। अगर कोई दिक्कत आती है तो मार्गदर्शन भी ले सकते हैं।
-एन. सत्यन, यूथ एंड स्पोर्ट्स ऑफिसर, सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed