{"_id":"6186d7bc3206f01cc9502e37","slug":"hockey-star-udita-duhan-and-coach-honored-by-duhan-khap-bhiwani-news-hsr616225256","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी स्टार उदिता दूहन और कोच को दूहन खाप ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी स्टार उदिता दूहन और कोच को दूहन खाप ने किया सम्मानित
विज्ञापन
तोशाम की नई अनाजमंडी में खिलाड़ी उदिता दूहन के सम्मान समरोह में पहुंचे दूहन खाप के लोग। संवाद
- फोटो : Bhiwani
तोशाम (भिवानी)। टोक्यो ओलंपिक में पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली भारतीय हॉकी टीम की सदस्य रहीं उदिता दूहन व उनके कोच आजाद सिंह मलिक को नई अनाज मंडी में राष्ट्रीय दूहन खाप ने नागरिक अभिनंदन कर सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय दूहन खाप के प्रथम सम्मेलन की अध्यक्षता खाप के राष्ट्रीय प्रधान चौधरी अतर सिंह दूहन ने की।
समारोह में आयोजन सचिव की भूमिका गोशाला के प्रधान सतपाल दूहन ने निभाई और मंच संचालन प्रो. सुखबीर दूहन व राजेंद्र कंवारी ने किया। इस मौके पर ओलंपियन उदिता दूहन ने कहा कि खाप पंचायतें बेटियों के उत्थान के लिए सर्वोत्तम प्रयास कर रही हैं। यह खाप पंचायतों की ही महिमा है कि पूरे उत्तर भारत में बेटियां चैन की सांस ले रही हैं।
सतपाल दूहन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें स्वयं की इच्छा शक्ति को जागृत करके अपने मुकाम को पाना होगा। अथक मेहनत कर वे किसी भी मंजिल को पा सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खाप पंचायतें सर्वोत्तम काम कर रही हैं। खाप पंचायतें लोगों को जोड़ने का काम करती आई हैं और वर्तमान में भी सामाजिक समस्याओं को दूर करने में अपना अहम योगदान दे रही हैं। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए खाप के राष्ट्रीय प्रधान अतर सिंह दूहन ने कहा कि आज बेटियों ने हमारा मान बढ़ाया है। उनका सम्मान करना हम सबका दायित्व है। खाप प्रधान महासचिव डॉ. भूपेंद्र सिंह दूहन ने उदिता दूहन को भारत और हरियाणा की शान बताते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ते रहने की कामना की। उन्होंने खाप की गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंच संचालन कर रहे प्रोफेसर सुखवीर दूहन ने बताया कि तोशाम दूहन गोत्र की मातृभूमि है। दूहन गोत्र का निकास यहीं से हुआ था। उन्होंने कहा कि दूहन स्वाभिमानी कौम है, जिन्होंने मुगलों से लोहा लेते हुए जजिया कर देने से साफ मना कर दिया। मुगलों से हुए खूनी संघर्ष होने पर 900 साल पहले तोशाम से निकलकर देशभर के विभिन्न हिस्सों में गए। समारोह को कप्तान सिंह आर्य, प्रधान बलजीत, हिम्मत सिंह कटवाल, सतपाल झज्जर, जस्सी पेटवाड़, दयानंद नारनौंद भैणी, ओमपाल पानीपत, सरदार मनोज रोहतक, प्रवीण कुरड़ी यूपी, कुसलवीर आर्य, सोनू मालपुर, शमशेर, चंद्र पाल कंवारी, आदि ने संबोधित किया। समारोह के अंत में आयोजन सचिव सतपाल तोशाम ने कंवारी, बागनवाला, सागवान तथा ढाणी माहू आदि पांचों गांवों की ओर से सभी का आभार जताया।