{"_id":"5e31d2be8ebc3e7d6711478e","slug":"high-voltage-electricity-things-burned-bhiwani-news-rtk5396579151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज आने से सात घरों के बिजली उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज आने से सात घरों के बिजली उपकरण जले
विज्ञापन
गुर्जरो की ढाणी में तेज बिजली आने से जला टीवी दिखाती रामकला व अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
शहर के पुराना बस स्टैंड गुजरों की ढाणी क्षेत्र में मंगलवार रात साढ़े आठ बजे अचानक हाई वोल्टेज आने से घरों के अंदर बिजली उपकरण जल गए। हाई वोल्टेज बिजली आने से घरों के अंदर टीवी, एलईडी टीवी, फ्रीज वोल्टेज व एलईडी बल्ब जल गए। जिससे लोगों को हजारों का नुकसान झेलना पड़ा। बिजली निगम की लापरवाही से जले बिजली उपकरणों को लेकर लोगों में भी भारी रोष बना। इलाके की बिजली आपूर्ति भी रातभर गुल रही। जबकि बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे इलाके की बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
पुराना बस स्टैंड गुजरों की ढाणी क्षेत्र वासी महिला रामकलां ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक ही हाई वोल्टेज बिजली आ गई। जिससे उनका टीवी जल गया। उन्होंने घर के अंदर चालू बिजली उपकरण व लाइट बंद कर दी, नहीं तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। वहीं उर्मिला के घर हाई वोल्टेज बिजली आने से पूरे घर के अंदर लगी बिजली तारों की फिटिंग ही जल गई। घर में वायरिंग से धुआं उठा देखकर घर के सभी सदस्य भी घबरा गए और बाहर दौड़ पड़े। जबकि उर्मिला के घर में लगा एलईडी टीवी भी जल गया। उसे करीब दस से 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं गुजरों की ढाणी निवासी बनवारीलाल के घर एलईडी टीवी जल गया। बाबूलाल के घर फ्रिज पर लगी वोल्टेज जल गई। कॉलोनी के ही रामोतार के घर टीवी जल गया। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि अचानक ही हाई वोल्टेज बिजली आने से सात से आठ घरों के अंदर बिजली उपकरण जल गए। इनमें प्रत्येक घर में बिजली उपकरण जलने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। लोगों ने हाईवोल्टेज बिजली आने पर निगम कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं निगम के प्रति भी लोगों में भारी रोष बना हुआ है।
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सूचना के बाद भी कोई निगम कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। बत्ती गुल रहने से पूरी रात लोगों ने अंधेरे में बिताई। सुबह निगम कर्मचारी ट्रांसफार्मर के पास हालतों का जायजा लेने पहुंचे। निगम कर्मचारियों ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से अचानक लाइन में फॉल्ट आ गया और बिजली फेज टू फेज हो गई। जिसे अब ठीक कर दिया गया है। वहीं लोगों ने नुकसान की भरपाई की भी मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि उन्हें निगम कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन
मौसम खराब होने के बाद एक जगह पर इंस्यूलेटर फट गया था, जिसे निगम कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ठीक कर दिया था। उनके संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं आया, जिससे की बिजली फेज टू फेज हुई हो। ऐसा भी हो सकता है कि बिजली ट्रांसफार्मर से किसी फाल्ट के कारण इस तरह की समस्या आई हो।
- पवन, जेई बिजली निगम