फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   High Court judge inspected the new building

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने किया नए भवन का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
High Court judge inspected the new building
तोशाम। पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ललित बत्रा ने वीरवार को नए अदालत भवन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भवन का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कुछ खामियों को अतिशीघ्र पूरा किए जाने के निर्देश दिए। न्यायमूर्ति ने कहा कि जल्दी ही तोशाम कोर्ट को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर बाद हाईकोर्ट के जस्टिस ललित बत्रा तोशाम पहुंचे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल, एसीजेएम अमित गौतम भी इस दौरान साथ रहे।
न्यायिक परिसर में पहुंचने पर एसडीजेएम देवेंद्र, एसडीएम मनीष कुमार फौगाट, बार एसोसिएशन प्रधान पवन ढाका, एडवोकेट सत्यवान श्योराण, पूर्व प्रधान गुलशन काठपालिया, सुधीर मुदगिल, सचिव राजेश वर्मा, उप-प्रधान तेलूराम आदि ने न्यायमूर्ति ललित बत्रा का स्वागत किया। इसके उपरांत न्यायमूर्ति ललित बत्रा बार भवन पहुंचे। बार पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। बार प्रधान पवन ढाका ने कोर्ट को नवनिर्मित भवन में शिफ्ट किए जाने सहित विभिन्न मांगें रखी गई। न्यायमूर्ति ललित बत्रा ने बार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने के लिए कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैंच और बार के संबंध मधुर होने के साथ-साथ अधिवक्ताओं का दायित्व है कि वह पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पैरवी तेजी से करें। अन्यथा समय अधिक बीत जाने के कारण साक्ष्यों में भी परिस्थिति के अनुरूप बदलाव आने लगते हैं। न्यायमूर्ति ने कहा कि भिवानी के साथ उनका पुराना नाता है। उन्होंने लोहारू में हुई पोस्टिंग का जिक्र करते हुए पुरानी यादें ताजा की। इसके बाद न्यायमूर्ति ललित बत्रा ने नवनिर्मित न्यायिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही तोशाम कोर्ट को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed