फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Health Director visited Bhiwani

कैंसर मरीजों के लिए जल्द खोला जाए डे केयर सेंटर : डॉ. ब्रह्मदीप

Tue, 29 Apr 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Health Director visited Bhiwani
भिवानी में आयोजित  बैठक में चिकित्सकों को निर्देश देते सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य। 
भिवानी। हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप ने सोमवार को भिवानी जिले का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और आधुनिक सुविधाओं से अस्पतालों को सुसज्जित करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने चौधरी बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए डे केयर सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट, एमआरआई, सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, और प्राइवेट रूम व शेल्टर होम जैसी सुविधाएं जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


टीबी उन्मूलन और लिंगानुपात सुधार पर विशेष ज़ोर
डॉ. ब्रह्मदीप ने चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुसार वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए गांव, खंड और उपमंडल स्तर पर अभियान चलाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि 700 से कम लिंगानुपात वाले स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारियों को नोटिस जारी किया जाए और जागरूकता के साथ निगरानी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन


आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे सरकारी अस्पताल
निदेशक ने कहा कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत हर जिले का सामान्य अस्पताल ''''जिले का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल'''' बने, इसके लिए 24 घंटे आधुनिक जांच और इलाज की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने 50-बेड क्रिटिकल केयर यूनिट, ट्रॉमा सेंटर और कैंसर मरीजों के लिए डे केयर सेंटर तैयार करने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने संबंधित कमरों का निरीक्षण कर डॉ. बलवान और डॉ. राकेश खटक को आवश्यक तैयारियों के आदेश दिए। इस दौरे में सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य, कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवान, उप-सिविल सर्जन डॉ. सुमन, डॉ. सुनील, डॉ. राकेश, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ज्योति, व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालान नेत्र अस्पताल में वार्डों की हालत सुधरेगी
भिवानी दौरे के दौरान डॉ. ब्रह्मदीप ने किशनलाल जालान सरकारी आंखों के अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के वार्डों को हवादार बनाने, सीलन दूर करने, वॉल पुट्टी, वाइट वॉश और बेडशीट्स में कलर कोडिंग व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों के टीएमएस कराने और आउटरीच कैंप के माध्यम से अधिक से अधिक लाभार्थियों तक सुविधा पहुंचाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed