{"_id":"61ccaa98bd0c8977302bb00b","slug":"health-department-will-organize-mega-camps-of-vaccination-from-today-bhiwani-news-hsr6207324166","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग आज से लगाएगा वैक्सीनेशन के मेगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग आज से लगाएगा वैक्सीनेशन के मेगा शिविर
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना महामारी के बचाव के लिए जिले में तीन दिवसीय मेगा वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर 30 दिसंबर से एक जनवरी तक लगेंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से आह्वान किया है कि जिन्होंने पहली या दूसरी वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे अपने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित शिविर में जाकर वैक्सीन लगवाएं। इन शिविरों में पहली डोज के लिए 52464 और दूसरी डोज के लिए 60 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया है। शिविरों के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि कोरोना महामारी के बचाव के लिए दोनों वैक्सीन लगवाना जरूरी है। इसके लिए जिले में तीन दिवसीय मेगा वैक्सीनेशन शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र गांव अलखपुरा, चांग, धनाना, पुर, सुई, तालु, कैरू, ढाणी माहू, दिनोद, जुई कलां, बहल, ढिगावा, लोहारू, नकीपुर, सोहासड़ा, बामला, खरक कलां, मानहेरू, नंदगांव, बड़वा, गुरेरा, झुप्पा कलां, लीलस, मिरान, बीरन, जमालपुर, सड़वा, बुसान, तोशाम आदि स्वास्थ्य केंद्रों पर तीन दिन तक शिविर आयोजित कर वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 94 प्रतिशत पहली डोज लग चुकी है और दूसरी डोज 76 प्रतिशत लगी है। लोहारू स्वास्थ्य केंद्र के तहत 111 प्रतिशत, सोहासड़ा में 100 प्रतिशत, बड़वा में 102 प्रतिशत, भिवानी शहरी क्षेत्र में 100 प्रतिशत पहली डोज लग चुकी हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संस्थान धनाना, पुर व मानहेरू, बुसान के तहत 97 प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य पूरा हो चुका है। गुरेरा केंद्र सेंटर के तहत 98 प्रतिशत पहली डोज लग चुकी है।