फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   He committed suicide by jumping from a mobile tower

Bhiwani News: दो बच्चों के पिता ने मोबाइल टावर से कूदकर दी जान

Wed, 26 Jun 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 26 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
He committed suicide by jumping from a mobile tower
भिवानी के आत्महत्या मामले में कार्रवाई करते पुलिस कर्मचारी। 
भिवानी। गांव दिनोद में दो बच्चों के पिता ने मोबाइल टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित ससुराल पक्ष के पांच नामजद और तीन अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। घटना सोमवार की बताई जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि उसे पत्नी व ससुराल वाले तंग कर रहे थे। पत्नी व परिजनों ने उसके व पिता के साथ मारपीट की थी। इसको लेकर दर्ज केस वापस लेने का दबाव पत्नी व उसके मायके वालों की तरफ से डाला जा रहा था। सदर थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है। शव का भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दिए बयान में गांव दिनोद निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वे चार भाई-बहन हैं। बड़े भाई नरेंद्र कुमार (35) और उसकी शादी 15 साल पहले गांव देवसर में हुई थी। दोनों भाइयों की पत्नी बेबी और दर्शना सगी बहनें हैं। प्रवीण ने बताया कि उसके भाई नरेंद्र की पत्नी दर्शना अक्सर झगड़ा करती रहती थी। गत 22 जून को सुबह 10 बजे उसकी पत्नी बेबी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। फिर उसके बड़े भाई नरेंद्र की पत्नी दर्शना ने अपने मायके में फोन करके झगड़े की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से उसका साला रणवीर, लाला, चिता व दो तीन अन्य गाड़ी में बैठकर आए। उन्होंने उसके पिता मुकेश के साथ मारपीट की। इसके बाद उसकी पत्नी बेबी,दोनों बच्चों को साथ लेकर देवसर मायके चली गई। उसकी पत्नी बेबी ने सरकारी अस्पताल से अपनी एमएलआर कटवा ली। इसके बाद उसके सहित पिता व भाई के खिलाफ बयान दर्ज करा दिए। इसके बाद उन्होंने पिता को भी अस्पताल में दाखिल करा दिया।
24 जून को उसका भाई नरेंद्र अस्पताल में पिता का खाना देने आया तो उसे बताया कि उसके ससुर, साले और पत्नी सहित अन्य ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। इससे तनाव में आए नरेंद्र ने घर के सामने मोबाइल टावर पर चढ़कर नीचे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रवीण ने बताया कि पहले दर्शना और उसके परिवार के लोगों ने भाई नरेंद्र व पिता मुकेश पर हमला कर घायल कर दिया था। उन्होंने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। वो मामला वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे थे।


नरेंद्र नामक व्यक्ति ने मोबाइल टावर से कूदकर जान दी है। शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के ससुर शेर सिंह, साला रणवीर सिंह, लाला, पत्नी दर्शना, चीता सहित दो तीन अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
-एसआई राधेश्याम, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed