फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HBSE Result: Jhajjar topped in Haryana Open Board 10th, Nuh topped in 12th

HBSE Result: हरियाणा ओपन बोर्ड दसवीं में झज्जर ने किया टॉप, 12वीं में नूंह अव्वल, पढ़ें पूरा रिजल्ट

Fri, 19 May 2023 08:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 19 May 2023 08:33 PM IST
सार

दसवीं के परीक्षा परिणामों में अंबाला फिसड्डी रहा है। वहीं 12वीं रेगुलर में टॉप करने वाला रेवाड़ी ओपन में फिसड्डी रहा है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि हरियाणा मुक्त विद्यालय दसवीं और बारहवीं के प्रदेशभर में जिला स्तर पर फिर से स्टडी सेंटर खोले जाएंगे। 

विज्ञापन
HBSE Result: Jhajjar topped in Haryana Open Board 10th, Nuh topped in 12th
HBSE Gate - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 में दसवीं और बारहवीं के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे हैं। सामान्य वार्षिक परीक्षा में रेवाड़ी टॉप पर बना था, लेकिन ओपन स्कूल की बारहवीं में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव का गृह जिला रेवाड़ी फिसड्डी रहा। जबकि सामान्य वार्षिक बोर्ड परीक्षा में नूंह फिसड्डी था, उसने ओपन स्कूल की बारहवीं में टॉप पर स्थान बना लिया है।

विज्ञापन


हरियाणा मुक्त विद्यालय की दसवीं की परीक्षा में झज्जर जिले ने 37.25 फीसदी परीक्षा परिणाम के साथ प्रदेश भर में टॉप स्थान पर रहा। दसवीं ओपन में नूंह जिले ने 34.37 फीसदी के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि अंबाला जिला का सबसे कम 5.49 फीसदी परिणाम देकर फिसड्डी रहा।
विज्ञापन


सिरसा का परिणाम 5.77 फीसदी देकर निचले पायदान पर दूसरे स्थान पर रहा। बारहवीं की ओपन परीक्षा में नूंह ने 45.45 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया। पलवल जिले ने 33.04 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। रेवाड़ी जिला 10.20 फीसदी परिणाम के साथ फिसड्डी रहा। चरखी दादरी 13.04 फीसदी परिणाम के साथ निचले पायदान से दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तर पर फिर खोले जाएंगे ओपन स्कूल के स्टडी सेंटर
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि हरियाणा मुक्त विद्यालय दसवीं और बारहवीं के प्रदेशभर में जिला स्तर पर फिर से स्टडी सेंटर खोले जाएंगे। इन सेंटरों को विगत में बंद कर दिया था, मगर अब खामियों को दूर कर फिर से इनकी शुरुआत की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

ये रहा विषयवार परिणाम प्रतिशत में
विषय- दसवीं

  • हिंदी- 53.07
  • अंग्रेजी- 51.24
  • गणित- 28.55
  • विज्ञान- 27.95
  • सामाजिक विज्ञान- 40.53
  1. सामान्य वर्ग- 17.36
  2. छात्र- 17.55
  3. छात्रा- 17.08
  4. ग्रामीण- 20.01
  5. शहरी- 12.17

 
बारहवीं विषयवार परिणाम प्रतिशत में

  • हिंदी- 64.35
  • अंग्रेजी- 43.27
  • गणित- 21.36
  • फिजिक्स- 27.53
  • केमिस्ट्री- 23.16
  • बायोलॉजी- 40.46
  • इतिहास- 61.24
  • राजनीति शास्त्र-56.04
  1. सामान्य- 21.65
  2. छात्र- 18.45
  3. छात्रा- 26.67
  4. ग्रामीण- 21.60
  5. शहरी- 21.74


ये है जिला वार प्रतिशत
जिला- दसवीं- बारहवीं प्रतिशत में

1. अंबाला- 5.49- 17.98
2. भिवानी- 12.22- 23.30
3. फरीदाबाद- 12.41- 21.55
4. गुरुग्राम- 11.71- 15.24
5. हिसार- 18.98- 27.34
6. जींद- 25.42- 21.96
7. करनाल- 11.19- 23.11
8. कैथल- 18.18- 20.34
9. कुरुक्षेत्र- 18.95- 17.70
10. महेंद्रगढ़- 7.22- 21.84
11. पानीपत- 19.11- 22.73
12 रेवाड़ी- 08.60- 10.20
13. रोहतक- 16.97- 19.13
14. सिरसा- 5.77- 18.55
15. सोनीपत- 14.39- 19.46
16. यमुनानगर- 7.31- 16.41
17. पंचकूला- 8.84- 20.54
18. फतेहाबाद- 12.42- 19.63
19. झज्जर- 37.25- 45.45
20. नूंह- 34.37- 33.04
21. पलवल- 24.26- 18.73
22. चरखी दादरी- 17.31- 13.08
अन्य राज्य- 11.57- 22.87

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया। परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने ओपन स्कूल परीक्षा परिणामों की शुक्रवार को घोषणा की। उन्होंने बताया कि दसवीं का परीक्षा परिणाम 17.36 फीसदी और सेकेंडरी मुक्त विद्यालय रीअपीयर का परीक्षा परिणाम 19.37 फीसदी रहा। इसी तरह सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय (फ्रेश) का परीक्षा परिणाम 21.65 फीसदी रहा और सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय रीअपीयर का परीक्षा परिणाम 37.67 फीसदी रहा।

सेकेंडरी मुक्त विद्यालय (फ्रेश) की परीक्षा में 10387 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 1803 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 8584 परीक्षार्थी की रीअपीयर आई है। परीक्षा में 6252 छात्र बैठे थे, जिनमें 1097 पास हुए। इसकी पास प्रतिशतता 17.55 फीसदी रही है। जबकि 4134 प्रविष्ट छात्राओं में से 706 पास हुई। इनकी पास प्रतिशतता 17.08 रही है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 20.01 दर्ज की गई, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 12.17 फीसदी रही है।

सेकेंडरी मुक्त विद्यालय (रीअपीयर) की परीक्षा में 24,617 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 4,856 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 19,761 परीक्षार्थियों की रीअपीयर आई है। इनकी पास प्रतिशतता 19.73 रही है। सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय (फ्रेश) की परीक्षा में 20,324 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 4,400 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 15,924 परीक्षार्थियों की रीअपीयर आई है। इस परीक्षा में 12,408 छात्र बैठे थे, जिनमें से 2,289 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 18.45 रही है, जबकि 7,916 प्रविष्ट छात्राओं में से 2,111 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 26.67 रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 21.60 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 21.74 रही है। सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय (रीअपीयर) की परीक्षा में 8,257 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 3,110 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 5,147 परीक्षार्थियों की रीअपीयर आई है। इनकी पास प्रतिशतता 37.67 रही है।

बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने के 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed