फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HBSE gives HTET candidates a chance for IRIS Biometric Verification

हरियाणा: एचबीएसई ने एचटेट अभ्यर्थियों को आईआरआईएस बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन का दिया मौका

Tue, 03 May 2022 08:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 03 May 2022 08:26 PM IST
सार

संशोधित परिणाम वाले अभ्यर्थियों को भी आईआरआईएस बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन का मौका दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
HBSE gives HTET candidates a chance for IRIS Biometric Verification
HTET - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) परीक्षा-2021 के अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आईआरआईएस बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने का एक और मौका दिया है। अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी 10 से 13 मई तक सुबह 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक बोर्ड मुख्यालय में अपनी आईआरआईएस बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 18 व 19 दिसंबर 2021 में हुई थी, जिसका परिणाम 28 जनवरी को घोषित किया गया। इस परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पूर्व अभ्यर्थियों को 20 से 23 जनवरी और परिणाम घोषित होने के बाद 03 व 04 फरवरी, 22 एवं 24 मार्च को आईआरआईएस बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के मौके दिये थे।
विज्ञापन


कुछ अभ्यर्थी नहीं पहुंचे थे, जिनके परिणाम आरएलवी हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त लेवल-3 के 175 अथ्यर्थी ऐसे हैं, जिनका परिणाम नॉट क्वालिफाइड टू क्वालिफाइड संशोधित हुआ है। उन्हें भी उक्त तिथियों में आईआरआईएस बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन पूर्ण करने का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थी द्वारा अपना मूल पहचान पत्र एवं मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लेकर आना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर भी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed