फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haze also affected the movement of trains

मौसम में धुंध से रेल गाडिय़ों के आवागमन पर भी पड़ा असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Haze also affected the movement of trains
धुंध के बीच रेलवे स्टेशन भिवानी पर गंतव्य की ओर जाती ट्रेन। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। धुंध की शुरुआत के साथ ही रेल गाड़ियों के आवागमन पर भी असर पड़ा है। रेलवे ने अजमेर-अमृतसर द्वि साप्ताहिक रेल सेवा पर एक से 25 दिसंबर तक ब्रेक लगा दिया है। जबकि गाड़ी संख्या 19614 अमृतसर-अजमेर द्वि साप्ताहिक (शुक्रवार व रविवार) रेल सेवा को दो दिसंबर से 26 फरवरी तक रद्द किया गया है। इस रूट की रेल सेवा के बंद होने से रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार सहित अन्य जिलों के सैकड़ों यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस ट्रेन से राजस्थान से हरियाणा के रास्ते सीधे पंजाब जाने वाले यात्री भी प्रभावित होंगे। क्योंकि राजस्थान से हरियाणा में भिवानी के रास्ते पंजाब तक कोई भी सीधी बस सेवा नहीं है। ऐसे में सर्दी के मौसम में दैनिक रेल यात्रियों की मुश्किलेें भी बढ़ जाएंगी। क्योंकि भिवानी से अधिकतर लोग लुधियाना में ऊनी व गर्म कपड़ों के कारोबारी इस ट्रेन से ही आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टर शशी किरण ने बताया कि कोहरे की अधिकता की वजह से गाड़ी संख्या 19611 अजमेर-अमृतसर द्वि साप्ताहिक (गुरुवार-शनिवार) को एक दिसंबर से 25 दिसंबर तक रद्द किया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्या 19614 अमृतसर-अजमेर द्वि साप्ताहिक (शुक्रवार व रविवार) रेल सेवा को दो दिसंबर से 26 फरवरी तक रद्द किया गया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा एक दिसंबर से 28 फरवरी तक सहारनपुर रेलवे स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी। ये रेल सेवा सहारनपुर-हरिद्वार के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर रोजाना एक्सप्रेस रेल सेवा एक दिसंबर से 28 फरवरी तक सहारनपुर से संचालित होगी। ये ट्रेन हरिद्वार-सहारनपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed