फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Havoc of high speed Pickup hit laborer from behind on Hansi-Bhiwani road

तेज रफ्तार का कहर: हांसी-भिवानी मार्ग पर पिकअप ने पीछे से मजदूर को मारी टक्कर, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Sat, 25 Feb 2023 02:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 25 Feb 2023 02:35 PM IST
सार

भिवानी में पिकअप की टक्कर से प्रवासी मजदूर मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे अमित ने बताया कि वह अपने पिता व अन्य व्यक्ति मुकेश के साथ मजदूरी करने के लिए गांव तिगड़ाना गए थे। शुक्रवार शाम को करीब छह बजे वे तिगड़ाना से मजदूरी करके भिवानी अपने हाल निवास भारत नगर आ रहे थे।

विज्ञापन
Havoc of high speed Pickup hit laborer from behind on Hansi-Bhiwani road
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हांसी-भिवानी मार्ग पर पिकअप की टक्कर से प्रवासी मजदूर विनेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। लेकिन मृतक के परिजनों ने पिकअप चालक की गिरफ्तारी से पहले पोस्टमार्टम करवाने के लिए मना कर दिया। कुछ घंटों के लिए पजिरनों का हंगामा जारी रहा। सदर थाना प्रभारी रमेंश चंद्र ने मौके पर पहुंच परिजनों को आरोपी की जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया और समझाया।

विज्ञापन


जिसके बाद मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हुए। और कुछ घंटों के हंगामा के बाद ही पुलिस की पोस्टमार्टम के लिए आगामी कार्रवाई शुरू हो पाई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे अमित की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आगामी कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ दर्ज किया केस

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे अमित ने बताया कि वह अपने पिता व अन्य व्यक्ति मुकेश के साथ मजदूरी करने के लिए गांव तिगड़ाना गए थे। शुक्रवार शाम को करीब छह बजे वे तिगड़ाना से मजदूरी करके भिवानी अपने हाल निवास भारत नगर आ रहे थे। जब वे हांसी रोड पर स्थित केसीएम स्कूल के समीप पहुंचे तो तिगड़ाना मोड़ की तरफ से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उसके पिता को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने राहगीरों की मदद से अपने पिता को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया था। शनिवार को जब पुलिस पोस्टमार्टम कार्रवाई करने लगी तो परिजनों ने पिकअप चालक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा कर दिया। दोपहर बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed