फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: the examination of class 8th is not of the board, it the annual examination of SCERT syllabus

हरियाणा: एचबीएसई के अधिकारियों ने कहा- आठवीं परीक्षा बोर्ड नहीं, एससीईआरटी पाठ्यक्रम की वार्षिक परीक्षा

Sun, 20 Feb 2022 01:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 01:43 AM IST
सार

नई शिक्षा नीति के तहत आठवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। अब 28 फरवरी तक बोर्ड में रजिस्ट्रेशन और नामांकन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Haryana: the examination of class 8th is not of the board, it the annual examination of SCERT syllabus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में आठवीं की परीक्षा को लेकर लंबे समय से विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सीबीएसई के निजी स्कूलों की ओर से तो इस मामले में कोर्ट में भी अपील की हुई है। वहीं बोर्ड के अधिकारियों ने आठवीं परीक्षा को लेकर नई जानकारी दी है, जिसके बाद बोर्ड परीक्षा में नया मोड़ आ गया है।

विज्ञापन


बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि आठवीं की बोर्ड परीक्षा न होकर वार्षिक परीक्षा है। इस परीक्षा का आयोजन एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) कर रहा है, जबकि एचबीएसई (हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड) को सिर्फ संचालन की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों में शिक्षा स्तर का मूल्यांकन करने के लिए वार्षिक परीक्षा ली जाएगी। वहीं परीक्षा परिणाम का सर्टिफिकेट भी एससीईआरटी जारी करेगी। प्रदेश में एचबीएसई की ओर से वर्ष 1976 में पहली बार आठवीं की बोर्ड परीक्षा ली थी, जिसके बाद वर्ष 1988 में किन्हीं कारणों से परीक्षा नहीं ली गई। इसके बाद विधिवत रूप से आठवीं की परीक्षा शुरू हो गई। वहीं वर्ष 2010 में अंतिम बार आठवीं की बोर्ड परीक्षा हुई थी, जिसके बाद अब एससीईआरटी की ओर से वार्षिक परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 फरवरी तक बढ़ाई रजिस्ट्रेशन और नामांकन तिथि 
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन और नामांकन फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 28 फरवरी कर दी है। बोर्ड ने पहले अंतिम तिथि 20 फरवरी की थी, मगर अब तक कम रजिस्ट्रेशन होने की वजह से तिथि बढ़ा दी है। इसके लिए निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 100 रुपये नामांकन फीस और 450 रुपये परीक्षा शुल्क जमा करवाना होगा। वहीं निजी विद्यालयों को पांच हजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवाई जाएगी। नामांकन भरते समय विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड दर्ज करना अनिवार्य है।

यह है परीक्षा में अंतर
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की परीक्षा में अंतर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आठवीं की परीक्षा लेता है तो इससे पहले उसे अपनी परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस से जुड़ी जानकारी और परीक्षा मॉडल भी स्कूलों को जारी करना पड़ता है, जबकि एससीईआरटी की वार्षिक परीक्षा सिर्फ सिलेबस से जुड़ी परीक्षा है। इस परीक्षा के उत्तीर्ण होने पर प्रमाणपत्र भी वहीं से जारी किया जाएगा।

शिक्षा बोर्ड की ओर से आठवीं कक्षा की कोई परीक्षा नहीं ली जा रही है। यह बोर्ड नहीं, बल्कि वार्षिक परीक्षा है, जिसका आयोजन एससीईआरटी की ओर से किया जाएगा। शिक्षा बोर्ड को परीक्षा के संचालन की जिम्मेदारी मिली है। परीक्षा के रजिस्ट्रेशन और नामांकन की अंतिम तिथि 28 फरवरी कर दी है। इसके लिए कोई जुर्माना या अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा। - वेदप्रकाश यादव, उपाध्यक्ष, एचबीएसई, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed