फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana School Education Board Exam Result

Bhiwani News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12 मई को दसवीं और 15 मई को घोषित कर सकता है बारहवीं के परीक्षा परिणाम

Tue, 29 Apr 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Haryana School Education Board Exam Result
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम 12 मई और बारहवीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम 15 मई को घोषित कर सकता है। बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

इसी के साथ बोर्ड प्रशासन के अधिकारी दोनों परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की तैयारियों में भी जुटे हैं। दरअसल शिक्षा बोर्ड द्वारा सभी 22 जिलों में अंकन कार्य करवाया जा रहा है। प्रदेशभर में दसवीं के लिए 78 और बारहवीं के लिए 48 अंकन केंद्र बनाए हैं। दसवीं के लिए लगभग 7030 अध्यापक और बारहवीं के लिए 4812 प्राध्यापक अंकन कार्य में जुटे हैं। एक परीक्षक द्वारा प्रतिदिन निर्धारित मानदंड के अनुसार 30 उत्तरपुस्तिकाओं की ही जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 27 फरवरी से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थी। 29 मार्च तक परीक्षाएं चली। जिसके लिए प्रदेशभर में 1434 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिनमें लगभग 5 लाख 22 हजार 529 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। इसमें दसवीं के 293746 और बारहवीं के 223713 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


226 उड़नदस्ते और 588 ऑर्ब्जवर किए थे नियुक्त
बोर्ड की परीक्षाओं में 226 उड़नदस्तों का गठन किया था। प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया था। प्रशासन के अधिकारियों ने भी परीक्षा में उड़नदस्ते के तौर पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया था।

6 प्रमुख केंद्र अधीक्षक, 20 केंद्र अधीक्षक व 109 पर्यवेक्षक हटाए
बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रदेशभर में चली नकल को रोकने के लिए छह प्रमुख केंद्र अधीक्षक, 20 केंद्र अधीक्षक और 109 पर्यवेक्षकों को भी ड्यूटी से हटाया गया था। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश भी शिक्षा विभाग को की गई, लेकिन उन पर कार्रवाई को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।

दसवीं के छह और बारहवीं के चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई थी रद्द
बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र आउट होने और अत्यधिक नकल होने पर दसवीं के छह और बारहवीं के चार परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द की गई थी। बोर्ड ने दो परीक्षा केंद्र भी शिफ्ट किए थे। नकल कराने में संलिप्त पाए गए 74 लोगों के खिलाफ पुलिस थानों में शिकायत दी, जिस पर 16 पुलिस एफआईआर भी दर्ज हुई थी।


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाएं समाप्ति के 45 दिनों के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने का वादा किया है। इसी के अनुरूप बोर्ड द्वारा बोर्ड 15 मई के आसपास तक दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर देगा। जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। विद्यार्थियों को कॉलेजों में प्रवेश लेने को लेकर किसी तरह की दिक्कतें नहीं आने दी जाएगी। -डॉ. पवन कुमार शर्मा, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed