HBSE 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 92.49% बच्चे पास, रेवाड़ी पहले स्थान पर रहा
BSEH Haryana Board 10th result HBSE: 92.49% बच्चे पास हुए हैं। रेवाड़ी पहले स्थान पर रहा है। नियमित परीक्षा में 2,71,499 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 2,51,110 उत्तीर्ण हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 2,71,499 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 2,51,110 उत्तीर्ण हुए। पास प्रतिशत 92.49% रहा, जबकि 5,737 परीक्षार्थियों को एसेंशियल रिपीट श्रेणी में रखा गया। छात्राओं ने 94.06% पास प्रतिशत के साथ छात्रों (91.07%) को 2.99% से पछाड़ा। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 73.08% रहा।
यह भी पढ़ें: Weather Update: कूल-कूल चंडीगढ़... मौसम का यू-टर्न, आंधी-तूफान के साथ बारिश, गर्मी से राहत, आगे कैसा रहेगा मौसम
मुक्त विद्यालय परिणाम
मुक्त विद्यालय की फ्रेश कैटेगरी में पास प्रतिशत 15.79% और रि-अपीयर कैटेगरी में 70.23% रहा।
क्षेत्रीय व विद्यालय प्रदर्शन
राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 89.30% और निजी विद्यालयों का 96.28% रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में 92.35% और शहरी क्षेत्रों में 92.83% पास प्रतिशत दर्ज हुआ। जिला रेवाड़ी ने प्रथम, चरखी दादरी ने द्वितीय और महेंद्रगढ़ ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि नूंह सबसे निचले पायदान पर रहा।
परिणाम डाउनलोड की सुविधा
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि संबंधित विद्यालय/संस्थान आज शाम से बोर्ड की वेबसाइट पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। प्रो. पवन कुमार ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।