फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in Chandigarh temperature down relief from heat weather update

Weather Update: कूल-कूल चंडीगढ़... मौसम का यू-टर्न, आंधी के साथ बारिश, गर्मी से राहत, आगे कैसा रहेगा मौसम

Fri, 16 May 2025 12:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 16 May 2025 12:48 PM IST
सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में वीरवार रात के बाद शुक्रवार दोपहर में भी बारिश हुई है। बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है। बीते कई दिनों से शहर के लोग गर्मी की मार झेल रहे थे। 

विज्ञापन
Rain in Chandigarh temperature down relief from heat weather update
चंडीगढ़ में वीरवार रात को हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते लगभग एक हफ्ते तक प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) के बाद शुक्रवार को सिटी ब्यूटीफुल के लोगों को राहत मिली। सुबह करीब 11:30 बजे पूरे शहर में बादल छा गए और 12:00 बजे से बारिश शुरू हो गई है। बारिश के बाद मौसम में ठंकड आ गई है। यही हाल मोहाली और पंचकूला का भी है। यहां भी बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि पूरे ट्राईसिटी में 40 से 60 किलोमीटर तक की तेज हवाएं भी चल सकती है। इसके अलावा पेड़ों के नीचे खड़े होने से मना किया गया है।

इससे पहले ट्राइसिटी में वीरवार रात करीब 10.30 बजे के बाद तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई और कई जगह पेड़ भी गिर गए। मौसम विभाग ने लोगों ने घर के अंदर रहने का आग्रह किया था। बिजली कड़कने की तेज आवाज आने लगी। दरअसल, पिछले एक सप्ताह से लगातार शहर का पारा बढ़ता जा रहा था। यहां तक की वीरवार को दिन में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों में सुबह 9 बजे ही पारा 25 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका था। ऐसे में दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश भी बढ़ती गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी करीब 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। हालांकि वह बहुत ज्यादा दिन के लिए नहीं रहेगा। कुछ दिन बाद फिर से गर्मी बढ़ जाएगी। हालांकि इस साल अभी पिछले साल का रिकॉर्ड नहीं टूटा है। पिछले साल 18 मई को 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचा था। दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक शहर की सड़कों पर निकलने वालों की संख्या काफी कम रही। यहां तक की ट्रैफिक सिग्नल के दौरान बाइक और ऑटो में बैठे लोग काफी परेशान नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed