फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana's agriculture minister farmer leader can not defeat BJP

राजनीतिक इच्छा रखने वाले किसान नेता भाजपा को नहीं हरा सकते : दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Haryana's agriculture minister farmer leader can not defeat BJP
अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसानों के मिशन यूपी पर बड़ा बयान दिया है। जेपी दलाल ने कहा है कि राजनीति की सोच रखने वाले किसान नेता भाजपा को नहीं हरा सकते। साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री व नेताओं को राष्ट्रीय ध्वज ना फहराने देने की चेतावनी को छोटी सोच बताया। उन्होंने कहा कि बारिश से बरबाद फसलों को लेकर किसान न हों।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल शनिवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकतर लोगों की समस्या का समाधान मौके पर ही संबंधित अधिकारों को फोन कर करवाया। इसके बाद कृषि मंत्री मीडिया से रूबरू हुए। सबसे पहले कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बारिश के समय उफान पर चल रही नहर टूटने से बरबाद फसलों को लेकर कहा कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि संबंधित जिलों के डीसी को जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय रहते स्पेशल गिरदावरी हो सके। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने बीमा करवाया है उन्हें कंपनी से और जिन्होंने नहीं करवाया उनके नुकसान की भरपाई हरियाणा सरकार करेगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र व जींद जिले में किसान नेताओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सरकार के किसी भी मंत्री या नेता को राष्ट्रीय ध्वज न फहराने देने की चेतावनी पर कहा कि बहुत लंबे संघर्ष व बड़े बलिदानों के बाद देश को आजादी मिली थी। ऐसे पर्व पर ऐसे बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं और छोटी सोच दर्शाते हैं। लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं में से जिनका संभव था उनका मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर समाधान कराया गया, वहीं बाकी समस्याओं पर संज्ञान लेने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed