{"_id":"64ff3759f250ae63830dab63","slug":"haryana-now-examination-centers-will-be-built-in-temporarily-recognized-private-schools-also-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अब अस्थायी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में भी बनेंगे परीक्षा केंद्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अब अस्थायी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में भी बनेंगे परीक्षा केंद्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
Mon, 11 Sep 2023 09:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 11 Sep 2023 09:20 PM IST
सार
दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा केंद्र गठन को लेकर 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। वेबसाइट पर उपलब्ध फार्म को डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर अपने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की सिफारिश सहित बोर्ड कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
HBSE Gate
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब हरियाणा के अस्थायी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनेंगे। इसके लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्र गठन को लेकर 30 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा मार्च-2024 के लिए राजकीय व अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय नया परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वीपी यादव एवं बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि जो विद्यालय सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा मार्च-2024 के लिए नया परीक्षा केंद्र बनवाना चाहते हैं, उन्हें बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध फार्म को डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर अपने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की सिफारिश सहित 30 सितंबर तक बोर्ड कार्यालय में दस्ती एवं पंजीकृत डाक के माध्यम से भिजवाना सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राजकीय व अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नया परीक्षा केंद्र बनवाने संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश एवं नियम एवं शर्तें बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।
बोर्ड सचिव ने बताया कि सेकेंडरी परीक्षा के नए केंद्र के लिए कम से कम 200 परीक्षार्थी व सीनियर सेकेंडरी के लिए 150 परीक्षार्थियों का होना आवश्यक है। नए परीक्षा केंद्र के लिए 12000 रुपये एवं निरीक्षण शुल्क 3000 रुपये निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि नए परीक्षा केंद्र निर्माण के लिए आवेदन फार्म के साथ भवन की योजना और परीक्षा केंद्र बनाने के लिए भवन के जिस भाग को प्रयोग किया जाना है वह हिस्सा लाल पेंसिल से अंकित किया जाना आवश्यक है।
यह भी इंगित किया जाना है कि हॉल और कमरे आपस में जुड़े हुए हैं या नहीं, प्रत्येक कमरे व हॉल का माप भी दर्शाया जाना है। विद्यालय भवन मुख्य सड़क के पास हो और विद्यालय भवन के 16 कमरों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था होनी आवश्यक है।