फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Lok Sabha Result: Election results on Voter Tracker App, instructions issued due to extreme heat

Haryana Lok Sabha Result: वोटर ट्रैकर एप पर देख सकते हैं चुनाव परिणाम, भीषण गर्मी के चलते जारी किए निर्देश

Thu, 30 May 2024 02:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 May 2024 02:06 PM IST
सार

भिवानी में चार जून को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में मतगणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों व प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट का मतगणना केंद्र में मोबाइल, पैन, कागज, किसी भी प्रकार की नुकीली चीज, बीड़ी व माचिस आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
Haryana Lok Sabha Result: Election results on Voter Tracker App, instructions issued due to extreme heat
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चार जून लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन अत्यधिक गर्मी की संभावना के चलते आम जनता व राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं को मतगणना क्षेत्र के आस-पास भीड़ करने की जरूरत नहीं है। बल्कि घर बैठे ही वह परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हे चुनाव आयोग की वेबसाइट result.eci.in पर जाना होगा। इसके अतिरिक्त वोटर ट्रैकर एप पर भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 17 प्रत्याशियों ने चुनावी दंगल में भागीदारी की हैं। इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से राव दानसिंह, भारतीय जनता पार्टी से धर्मबीर सिंह, जननायक जनता पार्टी से बहादुर सिंह, बहुजन समाज पार्टी से सुनील कुमार शर्मा, भारतीय जवान किसान पार्टी से आनंद कुमार, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से बलवान, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से भारत भूषण, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) से रोहतास, राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी से सुभाष के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार वर्षा, जगदीश, जयसिंह, इंजीनियर महावीर सिंह यादव, योगबीर सिंह, वेद प्रकाश, सीमा व हेमंत शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चार जून को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में मतगणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों व प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट का मतगणना केंद्र में मोबाइल, पैन, कागज, किसी भी प्रकार की नुकीली चीज, बीड़ी व माचिस आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मतगणना एजेंटों को मतगणना केंद्र में ही कागज व पेंसिल उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा अगर कोई एजेंट अपने साथ अतिरिक्त सामान लेकर आता है तो उसके लिए अलग से एक कमरे की व्यवस्था रहेगी जहां वे अपना अतिरिक्त सामान रख सकते है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतगणना एजेंट के पहचान पत्र पर टेबल नंबर व विधानसभा क्षेत्र जरूर लिखा होना चाहिए तथा कुर्ते व शर्ट पर पार्टी या प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह का बैज भी लगा हो इससे मतगणना एजेंटों की पहचान करने में आसानी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed