फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   haryana diwas, sports, inugration

हरियाणा ने हर क्षेत्र में बनाई है विशेष पहचान : रणजीत सिंह

Sun, 01 Nov 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
haryana diwas, sports, inugration
प्रतियोगिता में दौड़तीं महिला खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा ने हर क्षेत्र में तरक्की की है और एक नई पहचान बनाई है। प्रदेश की नई खेल नीति से खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह बात बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने भीम स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कही। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि भिवानी के भीम खेल स्टेडियम में हर संभव अत्याधुनिक खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रति स्पर्धा की भावना का होना जरूरी है और वह खेलों से आती है।
उन्होंने देश पहले गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। विधायक घनश्याम दास सर्राफ ने बिजली मंत्री से भीम खेल परिसर में हाई मास्ट लाइट लगवाने व समुचित पानी के लिए बूस्टिंग स्टेशन बनवाने की मांग की। इस पर बिजली मंत्री ने कहा कि भीम खेल परिसर में हर संभव मदद करने को तैयार करें। जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार से मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

800 मीट दौड़ में विरेंद्र और अंजू दौड़े सबसे तेज
लड़कियों व लड़कों की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। लड़कियों की दौड़ में अंजू ने पहला, सोनिका ने दूसरा और वर्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में वीरेंद्र ने पहला, सुमित ने दूसरा और संजय ने तीसरा स्थान हासिल किया। बिजली मंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान नगर परिषद चेयरमैन रण सिंह यादव, एसडीएम महेश कुमार, जेजेपी जिला प्रधान विजय गोठड़ा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया, डीएसओ सतविंद्र गिल, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह श्योराण, उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, सोनू सैनी, वेद लांबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली मंत्री ने लठिया वाला जोहड़ के जीर्णोद्धार का किया शुभारंभ
बिजली मंत्री खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले लठिया वाला जोहड़ पहुंचे। यहां पर उन्होंने रिबन काटकर व नारियल फोड़कर जोहड़ के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया।
खेलों से बनती है अपनी व्यक्तिगत पहचान: धर्मबीर सिंह
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ रहने का एकमात्र उपाय किसी न किसी खेल से जुड़ा रहना है। युवाओं को चाहिए कि वे बचपन से ही अपना एक मनपसंद खेल चुने और कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्तिगत पहचान भी बनती है। सांसद रविवार को हरियाणा दिवस पर स्थानीय भीम खेल परिसर में खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोल रहे थे।

1600 मीटर दौड़ में मोहित ने मारी बाजी
गांव पालुवास के खेल स्टेडियम में ग्राम पंचायत के मार्ग दर्शन में राजे गु्रप की ओर से स्मार्ट न्यूट्रेसन के सहयोग से हरियाणा दिवस पर 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरपंच नरेश कुमार ने किया। राजे गु्रप के सहयोगी प्रजापति रतन तंवर ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर के दो हजार के लगभग खिलाड़ियों ने भाग लिया। 1600 मीटर की दौड़ को पांच मिनट से कम समय में पूरा करने वाले 200 खिलाड़ियों को स्मार्ट न्यूट्रेसन की तरफ से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि बौंद के मोहित ने 4:37 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम, बेरला के मनीष ने 4:40 मिनट में पूरा करके दूसरा स्थान, चरखी से राहुल ने 4:50 मिनट के समय में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सरपंच नरेश कुमार, समाज सेवी रणधीर सिंह व सुबेदार अनिल कुमार, स्मार्ट न्यूट्रेसन के निदेशक कृष्ण पिलानिया व राकेश फौजी ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed