फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Congress flags and hoardings removed from the residence of former minister Kiran Chaudhary

Haryana: पूर्व मंत्री किरण चौधरी के आवास से हटाए कांग्रेस के झंडे और होर्डिंग्स, राव दान सिंह ने साधा निशाना

Wed, 19 Jun 2024 10:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Jun 2024 10:13 PM IST
सार

किरण चौधरी के आवास पर जुटे समर्थकों ने जश्न  मनाया। इस दौरान किरण के विजय नगर आवास पर कांग्रेस का झंडा और होर्डिंग्स भी सर्मथकों ने उखाड़ फेंके।

विज्ञापन
Haryana: Congress flags and hoardings removed from the residence of former minister Kiran Chaudhary
किरण चौधरी के निवास स्थान पर कांग्रेस के पोस्टर उखाड़ते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी तोशाम से विधायक एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी और उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के साथ भाजपा में शामिल होते ही बुधवार को उनके आवास पर जुटे समर्थकों ने भी जश्न मनाया। भाजपा में शामिल होते ही किरण चौधरी के भिवानी स्थित निवास पर कांग्रेस पार्टी का झंडे, होर्डिंग्स और बैनर हटाए गए।

विज्ञापन


किरण चौधरी के भाजपा में शामिल होते ही उनके समर्थकों ने ढोल व डीजे की धुन पर नाचकर खुशी मनाई। समर्थकों ने विश्वास जताया कि किरण चौधरी के माध्यम से अब रुके हुए काम तेजी के साथ होंगे और इससे हरियाणा प्रदेश में विकास होगा।
विज्ञापन


किरण चौधरी के समर्थकों ने कहा कि यह किरण चौधरी का निर्णायक व अच्छा फैसला है। समर्थकों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें मान-सम्मान नहीं दिया जा रहा था। किरण चौधरी और श्रुति चौधरी भाजपा के साथ मिलीभगत की राजनीति करती आ रही हैं। वर्ष 2014, 2019 और 2024 के तीनों चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार की खिलाफत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह केवल अपनी सीट को बचाने का काम कर रही थीं। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के पास केवल दो विधानसभा सीट थीं, जिनमें से एक किरण चौधरी की और दूसरी मेरी मेरी थी। किरण चौधरी ने हमेशा भाजपा से मिलकर काम किया। -राव दान सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed