फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana CM Manoharlal targets opposition over jobs

Haryana: सीएम ने नौकरियों को लेकर विपक्ष पर किया कटाक्ष, सीईटी व ग्रुप डी के टेस्ट के बारे में कही ये बात

Mon, 03 Apr 2023 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 09:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने नौकरी के बहाने विपक्ष पर कटाक्ष किया है। सीएम ने कहा कि जो हलके में पांच-पांच सौ युवाओं को नौकरी देने की बात कहते थे वे दस साल की जेल काटकर आए हैं, दूसरे जेल जाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Haryana CM Manoharlal targets opposition over jobs
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भिवानी के गांव धनाना में जनसंवाद के दौरान एक ग्रामीण ने नौकरी का जिक्र किया तो मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सरकारी नौकरी के बहाने विपक्ष पर कटाक्ष किया। सीएम बोले कि हरियाणा में बगैर पढ़े-लिखे कोई सरकारी नौकरी पर नहीं लग पाएगा। उन्होंने कहा कि जो राजनेता अपने हलके में पांच-पांच सौ लोगों को सरकारी नौकरी देने की बात कहते थे, वे दस साल की सजा काटकर आए हैं और दूसरे अभी जेल जाने के लिए तैयार बैठे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जनसंवाद में नौकरियों को लेकर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि हरियाणा में पारदर्शिता से सरकारी नौकरी दी जा रही है। जिससे प्रदेश के युवाओं में पढ़ाई का क्रेज बढ़ा है। दरअसल गांव धनाना के एक व्यक्ति ने सीएम के समक्ष कहा कि वह हरियाणा पुलिस की नौकरी पर बिना पैसे दिए लगा है। इसी पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष कर सरकारी नौकरियों में निशाना साधा जनता के समक्ष ये कह डाला।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अकेले धनाना में 99 युवाओं को कैसे नौकरियां मिली हैं। एक युवा ने एमपीएचडब्ल्यू पुरुष वर्ग की नौकरी सीईटी के तहत शामिल करने की बात कही। जिस पर सीएम ने साफ कहा कि यदि वर्तमान में चल रही सीईटी की 35 हजार की भर्ती में कोई नई पोस्ट शामिल करते हैं तो पूरी भर्ती रद्द हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए वे युवाओं को भ्रम में नहीं रखेंगे, बल्कि आवश्यकता के अनुसार आने वाले समय में एमपीएचडब्ल्यू पुरुष वर्ग की भर्ती की जरूरत रहेगी तो नौकरी निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल सीईटी व ग्रुप डी की परीक्षा ली जाएगी।

गोल्डन गर्ल नीतू घनघस के घर पहुंच खिलाई जीत की मिठाई
सीएम मनोहरलाल ने गांव धनाना में विश्व महिला मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक विजेता नीतू घनघस के घर पहुंचकर उन्हें जीत की मिठाई खिलाई। वहीं परिजनों को बधाई दी। सीएम ने बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसी तरह खेलों में देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।


सीएम के पहुंचने से पहले नीतू के घर के बाहर भी नई सड़क चकाचक बना दी गई। नीतू के परिजनों ने सीएम से गली निर्माण की मांग पहले रखी थी। जिसे सीएम के आने से पहले अधिकारियों ने पूरा करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed