फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   haryana board, examination, 182 cheater found

विशेष अवसर परीक्षा में पकड़े 182 नकलची

Wed, 20 Jan 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
haryana board, examination, 182 cheater found
परीक्षा के दौरान छात्र से पूछताछ करते बोर्ड चेयरमैन डा. जगवीर सिंह। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से एक दिवसीय विशेष अवसर परीक्षा में 182 नकलची पकड़े गए। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट/अतिरिक्त विषय विशेष अवसर की परीक्षा में बोर्ड अधिकारियों ने प्रतिरूपण के 11 केस पकड़े। ये सभी केस बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने रोहतक जिले में पकड़े और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बोर्ड की प्रवक्ता ने बताया कि विशेष अवसर परीक्षा के लिए 26060 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें करीब 10 फीसदी गैरहाजिर रहे। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने जिला सोनीपत के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और 15 नकलची पकड़े। बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के उड़नदस्ते ने जिला रोहतक के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। यहां परीक्षा केंद्र राकवमावि, हिसार रोड, रोहतक-44 (बी-1) व रोहतक-45 (बी-2) में 11 केस प्रतिरूपण के दर्ज किए गए और केंद्र अधीक्षक को एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों ने जिला भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, करनाल, कैथल, महेंद्रगढ़ एवं नारनौल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, नूंह एवं पलवल के परीक्षा केंद्रों में नकल के 98 केस पकड़े। बोर्ड सचिव के विशेष उड़नदस्ते ने जिला जींद व कैथल के केंद्रों में नकल के 22 केस पकड़े। अन्य उड़नदस्तों ने 36 नकलची पकड़े। उन्होंने बताया कि इस करीब 26,060 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। 128 केंद्रों पर परीक्षा हुई, जिसके लिए 128 केंद्र अधीक्षक नियुक्त किए गए थे। 69 प्रभावी उड़नदस्तों की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed