फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Board 12th result will be released today

HBSE Result: आज जारी होगा 12वीं का परिणाम, आउट ऑफ सिलेबस थे केमिस्ट्री के तीन प्रश्न, मिलेंगे पांच अंक

Wed, 15 Jun 2022 01:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह शिव कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
शिव कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Jun 2022 01:59 AM IST
सार

12वीं में केमिस्ट्री के तीन प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस थे। परीक्षार्थियों को अब ग्रेस के तौर पर सीधे पांच अंक मिलेंगे। दो बहुविकल्पीय और एक सब्जेक्टिव प्रश्न के विकल्प गलत थे। अब 65 अंक का पेपर मानकर परिणाम जारी होगा।

विज्ञापन
Haryana Board 12th result will be released today
सांकेतिक तस्वीर HBSE OFFICE - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम को अंतिम रूप देने में लगा है। संभवत: बुधवार को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। रसायन विषय की परीक्षा में दो बहुविकल्पीय और एक सब्जेक्टिव प्रश्न विषय से बाहर के थे। ये प्रश्न बोर्ड की ओर से कम किए गए 30 फीसदी सिलेबस में थे। ऐसे में परीक्षार्थियों को पांच अंक सीधे मिलेंगे। बोर्ड अब 65 अंक की परीक्षा मानकर परिणाम जारी कर रहा है, जबकि 30 अंक इंटरनल असेसमेंट के होते हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो वर्ष परीक्षाएं सुचारु रूप से नहीं हो पाई। इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मार्च-अप्रैल में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कराई। कोरोना संक्रमण के चलते पढ़ाई बाधित रहने के कारण इस बार परीक्षाएं बहुविकल्पीय और सब्जेक्टिव के रूप में हुई। इसके लिए परीक्षार्थियों को अलग-अलग समय दिया गया।
विज्ञापन

 

Haryana Board HBSE 12th Result 2022: Haryana Board 12वीं के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया जाएगा। बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार HBSE 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा बुधवार दोपहर बाद कभी भी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन



12वीं की परीक्षाओं में आए प्रश्नों के जवाबों पर सवाल उठे। परीक्षार्थियों ने प्रश्नों और वैकल्पिक उत्तरों पर आपत्ति जताई। इस पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने शिक्षकों के पैनल से जांच कराई। जांच में पाया कि रसायन विषय की परीक्षा के दो ऑब्जेक्टिव और एक सब्जेक्टिव प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस थे।

बहुविकल्पीय टाइम प्रश्न एक-एक नंबर के और सब्जेक्टिव टाइम प्रश्न तीन नंबर का था, जिनके बदले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने रसायन विषय के सभी परीक्षार्थियों को इन तीन प्रश्नों के बदले पांच अंक देने का निर्णय लिया। अब सभी परीक्षार्थियों के ये पांच अंक सीधे जुड़ेंगे और बोर्ड 65 अंक की परीक्षा मानकर परिणाम जारी करेगा। बाकी जिन परीक्षार्थियों ने अन्य प्रश्नों पर सवाल उठाये थे, उनकी आपत्तियों को बोर्ड के शिक्षकों के पैनल ने खारिज कर दिया।

आज जारी होगा 12वीं का परिणाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम जारी करने की तैयारी कर ली है। 12वीं का परिणाम 15 जून को घोषित किया जाएगा। बोर्ड की ओर से तीन फर्मों से परिणाम की जांच कराई जाती है। डाटा मिसमैच होने के कारण मंगलवार को परिणाम जारी करने को लेकर पेच फंसा रहा। अब बुधवार को परिणाम जारी किया जाएगा। इसके दो-तीन दिन बाद 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। संभवत: 18 जून को 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया जाए।

बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार को परिणाम जारी कर दिया जाएगा। रसायन के दो बहुविकल्पीय और एक सब्जेक्टिव प्रश्न विषय से बाहर के थे। इस कारण परीक्षा को 65 अंक का मानकर परिणाम जारी किया जा रहा है। - प्रो. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।


2.51 लाख परीक्षार्थियों ने दी थी 12वीं की परीक्षा 
सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/रि-अपीयर) के 2,51,385 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 1,18,596 छात्राएं व 1,32,789 छात्रथे। विद्यालय से  सीनियर सैकेण्डरी (फ्रैश/ रि-अपीयर) के 38,752 परीक्षार्थी, जिनमें से 12,231 छात्राएं, 26,521 छात्र हैं ।

70 फीसदी सिलेबस से ली गई थी परीक्षाएं
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इस बार भी 30 फीसदी सिलेबस कम करते हुए 70 फीसदी सिलेबस से ही परीक्षा ली थी। इसमें इसमें 30 अंक आंतरिक मूल्यांकन प्रैक्टिकल आदि के थे जबकि ऑब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव प्रश्न पत्र 35-35  अंक के रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed