{"_id":"64a0726646f440d73f0421d5","slug":"haryana-animal-husbandry-department-will-prepare-200-animal-ambulances-on-the-lines-of-dial-112-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पशुपालन विभाग डायल 112 की तर्ज पर 200 पशु एंबुलेंस कराएगा तैयार, कृषि मंत्री ने दी यह जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पशुपालन विभाग डायल 112 की तर्ज पर 200 पशु एंबुलेंस कराएगा तैयार, कृषि मंत्री ने दी यह जानकारी
Sun, 02 Jul 2023 12:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:07 AM IST
सार
कृषि मंत्री ने बहल में हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा दुग्ध उत्पादन में देश में दूसरे नंबर पर आया है। कहा कि प्रदेश सरकार ने जो भी योजनाएं लागू की है, उनमें अधिकतर योजनाएं किसान के उत्थान और विकास से जुड़ी है।
विज्ञापन
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान की आय बढ़ाने के लिए परंपरागत खेती के अलावा पशुपालन, मच्छलीपालन, बागवानी जैसी योजनाओं को बढ़ावा दे रही है ताकि किसान उनको अपनाकर समृद्ध हो सके। पशुपालन विभाग पुलिस पीसीआर की डायल 112 की तर्ज पर 200 एंबुलेंस तैयार कर रही है।
विज्ञापन
वे शनिवार को भिवानी के बहल में लुवास हिसार की ओर से स्थापित हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र के शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि पशुपालन क्षेत्र में लागू योजनाओं से हरियाणा प्रदेश दुग्ध उत्पादन में देशभर में दूसरे नंबर पर आ गया है। प्रदेश सरकार ने जो भी योजनाएं लागू की है, उनमें अधिकतर योजनाएं किसान के उत्थान और विकास से जुड़ी है।
विज्ञापन
सरकार ने तीन तरीके से किसान को समृद्ध बनाया है। किसान को फसल बुवाई के समय खाद, बीज सहित अन्य जरूरतों को पूरा करवाने के अलावा किसान के उत्पाद की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से खराब फसलों को पूरा मुआवजा देकर खेती को जोखिम रहित बनाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोहारू क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा देने के लिए जहां नहरों की मरम्मत व नई बनवाई गई है। वहीं टेल तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया है। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में सड़कों का सुधारीकरण व नई बनवाई गई है। पूरे हलके में बिना रेटों में वृद्धि किए 20 से 24 घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई दी जा रही है।
कृषि मंत्री ने कहा कि लुवास का बहल में बनने वाला सेंटर क्षेत्र के किसान व पशुपालकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अब लोगों को पशु उपचार के लिए हिसार नहीं जाना पड़ेगा। पशुपालकों को इस केंद्र में पशुओं की विभिन्न बीमारियों के लिए एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सर्जरी, गायनी की पूरी सुविधा होगी। इसके अलावा केंद्र ईटीटी (ईम्ब्रो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी) की तकनीक पर काम करते हुए ऐसी नस्ल के पशु तैयार करेगा। इससे ज्यादा दूध मिलेगा और नस्ल सुधार होगी।
उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का तीसरा ऐसा केंद्र है जिसमें ये सब सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से 70 पशु चिकित्सा एंबुलेंस खरीदी गई है और 130 एंबुलेंस की खरीद की जानी है। इनके लिए एक टोल फ्री नंबर दिया जाएगा। जिस पर कॉल करने से पशुपालक को बीमार पशु के लिए चिकित्सकीय सेवा उसके घर, द्वार पर मिलेगी।
उन्होंने विपक्षी पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं है, वो केवल दुष्प्रचार में लगी है जिससे लोगों को सावधान रहना है। कार्यक्रम में लुवास के वीसी डॉ. विनोद वर्मा ने कहा कि लुवास का यह प्रयास रहेगा कि इस केंद्र में अधिकतम सेवाएं दी जाए ताकि क्षेत्र के किसानों को फायदा मिल सके।
लुवास के अनुसंधान निदेशक डॉ. नरेश जिंदल ने केंद्र की विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए पशुपालकों को योजनाओं से जुड़ने के लिए कहा। इस अवसर पर एसडीएम अमित कुमार, बीआरसीएम निदेशक डॉ. एसके सिन्हा, सरपंच साधूराम पनिहार, पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल, चेयरमैन सुशील केडिया, चेयरमैन विजय फोगाट, सुनील सिरसी, अजय बिधनोई, डॉ. बिजेन्द्र सुरपुरा, शैली मंढोली, बलवंत जांगड़ा बैराण, गजेेंद्र मंढोली, डॉ. गौरव, डॉ. रामनजर चौधरी, डॉ. वंदना, डॉ. अंकित मौजूद रहे।
पोषक अनुसंधान केंद्र का समय पर हो निर्माण कार्य : जेपी दलाल
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बहल के पास गोकलपुरा गांव में बनने वाले हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पोषक अनाज अनुसंधान केंद्र में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में बनकर तैयार हुए विभिन्न कक्षों के प्रयोग की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से केंद्र में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण में सही गुणवत्ता वाली सामग्री प्रयोग में लाई जाए। उन्होंने केंद्र में पानी, बिजली सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. बलवान सिंह मंडल, कपिल अरोड़ा, डॉ. सुरेंद्र धनखड़, डॉ. सतीश खोखर, डॉ. गुलाब सिंह, डॉ. देवव्रत यादव मौजूद रहे।