फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryan board of school education will host 8th class exam from this session

इस बार से आठवीं की परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड लेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Haryan board of school education will host 8th class exam from this session
हरियाण विद्यालय शिक्षा बोर्ड कार्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इस बार आठवीं की परीक्षा लेने का फैसला किया है। यह जानकारी बुधवार को बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान दी।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा पहले भी आठवीं की परीक्षाएं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जाती थीं। अंतिम बार वर्ष 2010 में बोर्ड ने आठवीं की परीक्षाएं ली थीं। उसके बाद सरकार ने आठवीं कक्षा को सामान्य कर दिया था। वर्तमान में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा केवल 10वीं और 12वीं की ही परीक्षाएं ली जाती हैं। मगर अब केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षा बोर्ड को अधिकार दिया है कि बोर्ड आठवीं की परीक्षा ले सकता है। इसका फैसला अब बोर्ड को करना है। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से भी इस बारे में शिक्षा बोर्ड को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

अभी से तैयारी में जुटेगा बोर्ड
बोर्ड की परीक्षा मार्च में आयोजित की जाती हैं। इस बार आठवीं की परीक्षा कराना बोर्ड के लिए भी चुनौती रहेगा। बोर्ड के पास अभी तक जानकारी नहीं है कि प्रदेश में आठवीं कक्षा के कितने विद्यार्थी हैं। स्कूलों से संपर्क कर सभी की जानकारी जुटानी होगी। छात्रों की संख्या के आधार पर ही उनकी परीक्षा लेने और अन्य तैयारियों पर काम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी से की जाएगी तैयारी
इस बार आठवीं की परीक्षाएं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाएंगी। इसके संबंध में पत्र प्राप्त हो चुका है। जल्द ही बोर्ड से संबंधित सभी स्कूलों को इसके बारे में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। परीक्षाओं के बेहतर संचालन के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाएंगी।
- डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed