{"_id":"65d3c1b40a0c664169040484","slug":"government-primary-teachers-association-meeting-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-113441-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: छात्रों और अध्यापकों को आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: छात्रों और अध्यापकों को आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाए
Tue, 20 Feb 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर के साथ जिला प्रधान भूपेंद्र चाहर की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन जिला महासचिव सुमित शर्मा ने किया।
उन्होंने बताया कि बैठक में प्राथमिक स्कूलों, छात्रों और अध्यापकों के सामने आने वाली कई समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। बैठक में विभाग द्वारा की जा रही अव्यवहारिक स्कूल मर्जिंग को रोकने, बच्चों की चार सत्रों से रुकी हुई स्टेशनरी, स्कूल बैग व इंसेंटिव राशि की व्यवस्था तुरंत की जाए। एमडीएम प्रति बच्चा राशि बढ़ाई जाए या फिर मिड डे मील सूची में सुधार किया जाए। स्कूलों में रिक्त पड़े मुख्य शिक्षक के पदों को तत्काल भरा जाए।
अध्यापकों से कई प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्य लिए जा रहे है, जिससे बच्चों की शिक्षा व स्कूल के कार्य प्रभावित होते है। इसलिए इसे बंद करवाने बारे स्पष्ट आदेश जारी हो। सेमिनार अध्यापकों की इच्छानुसार ड्यूटी जिस खंड में वह करना चाहें वही करने की उन्हें अनुमति दी जाए तथा सभी प्राथमिक विद्यालयों का आरटीई तथा एलटीसी का बजट तुरंत उपलब्ध करवाया जाए आदि पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
शिक्षक संघ भिवानी के प्रेस प्रवक्ता अनिल सांगवान ने कहा कि अध्यापक स्थानांतरण पॉलिसी में सभी प्राथमिक महिला व पुरुष अध्यापकों को सर्विस लेंथ के अनुसार प्रति वर्ष का एक अंक दिया जाए। इसमें किसी को किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं होनी चाहिए। शीघ्र अति शीघ्र प्राथमिक शिक्षकों का तबादला किए जाने की मांग की तथा पेंडिंग एसीपी मामलों को समय पर अवार्ड किया जाए। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष संजय जांगड़ा, सतीश रोहिल्ला, कृष्ण मलिक, शिवधन यादव,संदीप ढोचक, खंड लोहारू प्रधान अनूप जांगड़ा, विनोद खटाना, बवानीखेड़ा प्रधान सुनील दत्त, भिवानी खंड प्रधान रामअवतार यादव, जिला उप प्रधान संजय तालू उपस्थित रहे।