फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government is deliberately increasing tension on the border: Raju Mann

सरकार जानबूझकर बढ़ा रही बॉर्डर पर तनाव : राजू मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Government is deliberately increasing tension on the border: Raju Mann
कितलाना टोल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा की जनता बेहद जागरूक है। लोग बरोदा के बाद ऐलनाबाद उपचुनाव में भी सत्ता का अहंकार करने वालों को सबक सिखाएंगे। यह बात किसान नेता राजू मान ने कितलाना टोल पर चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने पर कही। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर दिल्ली बार्डर पर तनाव बढ़ाना चाह रही है।
विज्ञापन

राजू मान ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के विरुद्ध किसान और मजदूर पिछले 11 महीने में 700 से अधिक शहादतों के बाद भी शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन चला रहे हैं, उसके बावजूद सरकार आंदोलन को दबाने और कुचलने का षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए जनवरी से बंद पड़ी वार्ता के लिए आगे बढ़ना चाहिए और तीन काले कानून रद्द करने के साथ एमएसपी देने की घोषणा करनी चाहिए। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल धरने के 309वें दिन सांगवान खाप से सूरजभान सांगवान, श्योराण खाप के प्रधान बिजेंद्र बेरला, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सब्बीर हुसैन, युवा कल्याण संगठन के डॉ. राजू गौरीपुर, महिला नेत्री रतनी देवी, चंद्रकला, निंबो देवी और संतरा देवी ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि रविवार को जींद के खटकड़ टोल पर होने वाली किसान महापंचायत में कितलाना टोल से बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे। इस अवसर पर कन्नी प्रधान मास्टर ताराचंद चरखी, सुरेंद्र कुब्जानगर, जगदीश हुई, नंदलाल अटेला, कप्तान रामफल, संजय मानकावास, सुरेश डोहकी, लवली सरपंच, शमशेर सांगवान, सुल्तान खान, सूबेदार सत्यवीर, ओम चरखी, रणधीर, सूबेदार श्रीचंद कालुवाला, मौजीराम, राजेंद्र चरखी, सुरेश, बलजीत मानकावास, फुलकौर, बिजेंद्र डोहकी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed