{"_id":"fe290b6d7abef425e5e3e141bf6900e2","slug":"going-niece-s-wedding-couple-crushed-by-truck-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी की शादी में जा रहे पति-पत्नी को ट्रक ने कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजी की शादी में जा रहे पति-पत्नी को ट्रक ने कुचला, मौत
भिवानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भतीजी की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी को एक ट्रक ने कुचल दिया। हादसा तालू-धनाना गांव के बीच बने पेट्रोल पंप के पास हुआ। हादसा इतना दर्दनाक था कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने भिवानी और दादरी मार्ग पर नाकेबंदी कर ट्रकों की जांच भी की मगर हादसा करने वाले ट्रक चालक का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। फसलों के लिए दवा बनाने वाली एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत तालू वासी महाबीर(46) अपनी पत्नी शीला(40) के साथ गांव से भिवानी आ रहा था। वह बाइक से भिवानी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने आ रहा था। जब वे धनाना व तालू के बीच बने पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी और दोनों को कुचलते हुए फरार हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोग एकत्रित हुए और ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया। मगर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुंढाल चौकी पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। भिवानी, दादरी मार्ग पर नाकेबंदी कर हादसा करने वाले ट्रक चालक की तलाश की गई। मगर आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मृतक महाबीर के चचेरे भाई सुंदर सिंह के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया। मृतक के दो लड़के है, जिनकी उम्र 10 व सात वर्ष है। मृतक के भाई सुंदर सिंह ने बताया कि महाबीर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर परिवार चला रहा था। हादसे ने दोनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया छीन लिया है। मामले में मुंढाल चौकी इंचार्ज एसआई जगबीर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तलाश की जा रही है।
मातम में बदली खुशियां
मृतक महाबीर का चचेरा भाई सत्यवान भिवानी में रहता है और उसकी बेटी की बुधवार रात को शादी है। महाबीर और उसकी पत्नी शीला भी शादी के लिए ही भिवानी आ रहे थे और रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर घर में आए रिश्तेदार व ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गई। हर कोई ट्रक चालक को कोस रहा था। परिवार में ही नहीं तालू गांव में भी दोनों की मौत से मातम छाया हुआ था।
विज्ञापन
पहले डोली उठेगी और फिर अर्थी
हादसे के बाद दोपहर में सामान्य अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। घर में शादी होने के कारण परिजनों ने एक दिन बाद यानी बृहस्पतिवार को शवों का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। पहले परिवार में बेटी की डोली उठेगी और फिर गांव में दोनों शवों का अंतिम संस्कार होगा।