फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   girl die, posioning, police case file

जहरीला पदार्थ निगलने से युवती की मौत

Fri, 19 Feb 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
girl die, posioning, police case file
भिवानी। दवाई की जगह जहरीला पदार्थ निगलने से युवती की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मामला बुधवार रात करीब दस बजे का है। पुलिस को दिए बयान में गांव पालुवास निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी की पिछले कुछ दिन से तबीयत खराब थी। जिसकी वह दवाई ले रही थी। बुधवार रात करीब दस बजे वह दवाई लेने के लिए गई थी। मगर गलत से उसने दवाई की जगह किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन उसे निजी वाहन मेें उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मामले की सूचना औद्योगिक पुलिस थाना को दी। सूचना मिलने पर जांच अधिकारी एएसआई सतपाल जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एएसआई सतपाल ने बताया कि मृतक युवती के पिता के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। वीरवार दोपहर में पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed