फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   girl child died in miserable conditions

Bhiwani News: दो दिन पहले धान रोपाई के लिए आए परिवार की पांच साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
girl child died in miserable conditions
दो दिन पहले धान रोपाई के लिए आए परिवार की पांच साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

- अचानक पेट में हुआ था दर्द, देर रात उपचार के दौरान तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। दो दिन पहले पूर्णिया बिहार से धान रोपाई के लिए आए परिवार की एक पांच साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्ची के पेट में अचानक दर्द उठा था, जिसके बाद उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर बच्ची के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
मूल रूप से पूर्णिया बिहार निवासी नोनूलाल ने बताया कि उसके तीन लड़के और एक लड़की है। दो दिन पहले ही वे अपने गांव से यहां धान रोपाई के लिए आए थे। शुक्रवार दोपहर को बच्ची के पेट में अचानक दर्द हुआ था। शाम को जब परिवार काम से लौटा तो उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां देर रात उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एचसी राजपाल ने बताया कि मृतक बच्ची के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असल वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed