फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Garbage points reduced in the record, dirt spread everywhere in the Bhiwani city

रिकॉर्ड में कम हुए कचरा प्वाइंट, शहर में जगह-जगह पसरी गंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Garbage points reduced in the record, dirt spread everywhere in the Bhiwani city
जीतूवाला रेलवे फाटक के पास लगे कूड़े के ढेर। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद के रिकॉर्ड में पूरे शहर से कचरे के प्वाइंट भले ही कम हो गए हैं, लेकिन शहर में जगह-जगह कचरा पसरा पड़ा है। करीब 35 जगहों पर लोग खुलेआम कचरा डाल रहे हैं। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का डर है। वहीं, नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि कूड़ा डालते कोई भी पकड़ा जाता है तो उस पर तुरंत दो हजार का जुर्माना ठोका जाता है।
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद ने शहर में 13 प्वाइंट कचरा डालने के लिए निर्धारित किए हुए हैं। चार प्वाइंट बिना डस्टबिन के भी बनाए गए हैं। वहीं, 35 अन्य जगह जो निर्धारित नहीं हैं, वहां पर भी लोग खुले में कचरा फेंकते हैं। यहां पर कोई भी कर्मचारी न तो कूड़े का उठान कर रहा है और न ही बिखरे पड़े कूड़े को समेटने वाला। ऐसे में इससे उठ रही बदबू आसपास की आबादी के लिए भी मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन

कई दिन तक नहीं होता उठान
शहर के दिनोद रोड और सिटी स्टेशन लाइनपार के अलावा राजीव कॉलोनी में कई जगह कूड़े का नियमित उठान नहीं होता। इसी तरह रोहतक रोड की बैंक कॉलोनी में भी यही हाल है। कोंट रोड की कई कॉलोनियों के कचरे का भी उठान नहीं हो रहा है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि नगर परिषद के यहां कूड़ा प्वाइंट ही निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कूड़ा उठान के लिए लगे 16 टीपर ऑटो
नगर परिषद के पास इस समय 18 टीपर ऑटो हैं। जिनमें से 16 टीपर ऑटो सिर्फ घर-घर कूड़ा उठान के कार्य में लगे हैं। ये टीपर ऑटो शहरी वार्डों में घर-घर जाकर सूखा और गीला कचरा एकत्रित कर इसे शहर से बाहर दादरी रोड पर बने कचरा निस्तारण केंद्र तक पहुंचाते हैं, जहां कचरे से खाद बनाने का काम किया जा रहा है।
रोजाना निकलता है 70 टन कचरा
पूरे शहर से रोजाना ही करीब 70 टन कचरा निकल रहा है। जिसमें सूखा और गीला कचरा शामिल है। इस कचरे का निस्तारण भी नप द्वारा ही किया जा रहा है। कचरे को शहर से बाहर ले जाने के लिए दो हाइड्रोलिक सिस्टम भी हैं और एक लोडर मशीन भी है।

प्वाइंट निर्धारित किए हैं
नगर परिषद ने कूड़ा डालने के लिए प्वाइंट निर्धारित किए हैं। अगर कोई भी खुले में कूड़ा डालता है तो उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना किया जा रहा है। नगर परिषद की टीमें निगरानी करती हैं और निर्धारित बिंदुओं से रोजाना कूड़े का उठान किया जा रहा है।
-संजय कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed