{"_id":"61c6180772a40322b32e75bb","slug":"gang-war-nine-henchmen-arrested-including-binnu-gang-leader-binnu-alias-vinod-bhiwani-news-hsr620303421","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार : बिन्नू गैंग के सरगरना बिन्नू उर्फ विनोद सहित नौ गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगवार : बिन्नू गैंग के सरगरना बिन्नू उर्फ विनोद सहित नौ गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
अनाजमंडी चौकी पुलिस द्वारा पकड़े गए डाबर कॉलोनी गोलीकांड गिरोह के सरगना बिन्नू ठाकुर व अन्य। सं?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। तोशाम बाईपास स्थित डाबर कॉलोनी की गरिमा गार्डन की सामने वाली गली में गैंगवार के चलते एक दूसरे पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बिन्नू गैंग के सरगना सहित नौ गुर्गों को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महेंद्र जोगी गैंग में सरगना महेंद्र जोगी व उसके दोस्त सतबीर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सिटी पुलिस ने महेंद्र जोगी व बिन्नू उर्फ विनोद व उनके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
डाबर कॉलोनी गरिमा गार्डन के सामने वाली गली में बुधवार शाम चार बजे दोनों गैंग के बीच फायरिंग हो गई थी। इस बीच दोनों ही तरफ से काफी फायर किए गए। जिसमें पूरी कॉलोनी में दहशत फैल गई थी। वहीं शुभम नामक एक राहगीर को भी गोली लगी थी। सिटी थाना पुलिस ने डाबर कॉलोनी निवासी रिंकू की शिकायत पर बिन्नू उर्फ विनोद व उसके दोस्त सतबीर के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था, जबकि बिन्नू उर्फ विनोद के पिता जयवीर की शिकायत पर बिन्नू गैंग के बिन्नू उर्फ विनोद सहित उसके नौ साथियों के खिलाफ हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। दोनों ही गैंग के खिलाफ केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में सरगर्मी से जुट गई थी। पुलिस ने फायरिंग के दो दिन के अंदर ही दोनों गैंग के सभी आरोपियों को काबू कर उन्हेें जेल भेज दिया।
बिन्नू उर्फ विनोद पर दर्ज हैं चार केस
बिन्नू गैंग के जीतुवाला जोहड़ क्षेत्रवासी बिन्नू उर्फ विनोद के खिलाफ पुलिस थानों में चार केस दर्ज हैं। जिनमें लड़ाई-झगड़ा, हत्या के प्रयास व दहशत फैलाने के मामले हैं। इन मामलों में बिन्नू पहले भी जेल जा चुका है। लेकिन इन दिनों ये बाहर आया हुआ था कि इसी दौरान महेंद्र जोगी गैंग से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
ये आरोपी किए सिटी पुलिस ने काबू
बिन्नू गैंग के बिन्नू उर्फ विनोद के अलावा सिटी पुलिस ने उसके साथी दीपक जांगड़ा, कनिष्क, विक्रम उर्फ विक्की, पवन, विशाल, प्रदीप, हितेश उर्फ टिंकू व पराग को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ डाबर कॉलोनी फायरिंग के केस में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
सभी आरोपी काबू
आरोपी बिन्नू उर्फ विनोद के खिलाफ पुलिस में पहले भी चार केस दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, लड़ाई झगड़े के मामले में शामिल हैं। गैंगवार मामले में महेंद्र जोगी व उसके दोस्त सतबीर को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि बिन्नू उर्फ विनोद सहित उसके सभी नौ साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
- रवींद्र कुमार, एसएचओ, सिटी पुलिस थाना, भिवानी।