फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fury among the jobbers due to slow lifting, lock on the main gate of the mandi

Bhiwani News: उठान धीमा होने से आढ़तियों में रोष, मंडी के मुख्य गेट पर लगाया ताला

Sat, 29 Apr 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 29 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fury among the jobbers due to slow lifting, lock on the main gate of the mandi
बवानीखेड़ा। गेहूं उठान की धीमी रफ्तार से परेशान होकर शनिवार शाम को आढ़तियों ने अनाज मंडी के मुख्यद्वारा सहित चार गेटों पर ताले लगा दिए। वहीं जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार के प्रतिनिधि के रूप में अनुबंधित कर्मचारी अशोक कुमार पहुंचे। जिन्होंने ठेकेदार से बातचीत कर 40 गाड़ियों लगाने के निर्देश दिए। वहीं फसल भराई के लिए बारदाना भी मंगवाया।
विज्ञापन

अनाज मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखबीर, रजनीश, पतराम, ज्ञानीराम, राज ने आरोप लगाया कि पिछले काफी समय से मंडी में गेहूं की उठान प्रक्रिया बेहद धीमी चल रही है। इसके चलते अनाज मंडी परिसर गेहूं से अटा पड़ा है। गेहूं के लाखों बैग व मंडी में जगह-जगह खुले आसमान के नीचे गेहूं की ढेरियां लगी हुई हैं।
विज्ञापन

आढ़तियों ने आरोप लगाया कि उठान प्रक्रिया में लगे ठेकेदार भी इस कार्य में लापरवाही बरत रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार बड़ी मुश्किल से दिनभर में करीब आठ गाड़ियां में ही गेहूं का उठान कर रहा है। मंडी में कई आढ़ती ऐसे हैं कि उनका गेहूं का उठान एक सप्ताह तक भी नहीं हो पाता। इस बारे में प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन उनकी का समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed