फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Free and regular students will sit together for the first time

भिवानी: पहली बार एक साथ परीक्षा में बैठेंगे मुक्त और नियमित विद्यार्थी

Thu, 16 Feb 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 16 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Free and regular students will sit together for the first time
 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी य
भिवानी। हरियाणा मुक्त विद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इसमें सीनियर सेकेंडरी में हिसार जिला से 2608 सबसे अधिक, जबकि झज्जर से 330 सबसे कम विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, सेकेंडरी में सबसे अधिक नूंह में 4305, जबकि झज्जर में 267 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से पहली बार मुक्त और नियमित की परीक्षाएं एक साथ आयोजित करवाई जा रही हैं। दोनों ही माध्यमों का प्रश्नपत्र भी एक जैसा होगा और दोनों के लिए बोर्ड के परीक्षा संबंधित नियम समान रहेंगे।
विज्ञापन

मुक्त के परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय पर बनाए हैं। इसमें परीक्षार्थियों की जहां प्रतिदिन जांच की जाएगी, वहीं ड्यूटी स्टाफ को भी मोबाइल फोन लेकर आने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि परीक्षा केंद्र के अधीक्षक को फोन लेने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा उड़नदस्ते को भी हाई अलर्ट पर रखा जाएगा और ड्यूटी स्टाफ अगर काेताही करते मिलता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रदेशभर में करीब 132 परीक्षा केंद्रों पर करीब 73240 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में सेकेंडरी परीक्षा में 39946 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें 24172 छात्र व 15774 छात्राएं है। सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मेें 33294 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 21725 छात्र व 11569 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक रहेगी, जिसमें परीक्षार्थी अपने मूल आधार कार्ड एवं रंगीन प्रवेश पत्र सहित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की सूची
जिला विद्यार्थी
अंबाला 1679
भिवानी 1190
चरखी दादरी 269
फरीदाबाद 2479
फतेहाबाद 1470
गुरुग्राम 1198
हिसार 2608
झज्जर 330
जींद 1895
कैथल 1785
करनाल 2377
कुरुक्षेत्र 1298
महेंद्रगढ़ 559
नूहं 3028
पलवल 1854
पंचकूला 902
पानीपत 1794
रेवाड़ी 506
रोहतक 585
सिरसा 2599
सोनीपत 1102
यमुनानगर 1787
कक्षा 10वीं के परीक्षार्थियों की सूची:
जिला विद्यार्थी
अंबाला 2098
भिवानी 1362
चरखी दादरी 222
फरीदाबाद 3151
फतेहाबाद 2083
गुरुग्राम 1259
हिसार 2897
झज्जर 267
जींद 2227
कैथल 2688
करनाल 3269
कुरुक्षेत्र 1855
महेंद्रगढ़ 343
नूहं 4305
पलवल 1609
पंचकूला 1462
पानीपत 1666
रेवाड़ी 425
रोहतक 678
सिरसा 3718
सोनीपत 718
यमुनानगर 1644
परीक्षाओं को लेकर एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड में अगर कोई त्रुटि लगती है तो विद्यार्थी एक सप्ताह के अंदर उसे दुरुस्त करवा सकते हैं। परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक तौर पर उड़नदस्ते का गठन किया है। साथ ही पुलिस बल भी परीक्षा केंद्र पर तैनात रहेगा।
- डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed