{"_id":"32768fac5ffeb5a66f4c6867ad1bc3d5","slug":"fraud-with-bogus-chek-in-bhiwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोगस चेक से लगाई 12 लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोगस चेक से लगाई 12 लाख की चपत
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
Updated Thu, 04 Sep 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोगस चेक से नोएडा की एक कंपनी के खाते से करीब 12 लाख रुपये निकाल लिए गए। बाद में कंपनी प्रतिनिधियों ने बैंक में जांच की तो चेक बोगस निकले। बैंक मैनेजर ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
मामला बड़ोदरा बैंक का है। पुलिस को दी शिकायत में बैंक के चीफ मैनेजर एसके बत्रा ने बताया कि दो लोगों ने बोगस चैक लगाकर बैंक से रुपये निकाल लिए। मामले की जांच कर रहे एसआई शीशराम ने बताया कि बैंक के चीफ मैनेजर की शिकायत पर दो व्यक्तियों रमेश मोहन गुप्ता व राजेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बैंक में दो चेक लगाए गए।
विज्ञापन
एक करीब आठ लाख 71 हजार व दूसरा करीब सात लाख 95 हजार का था। बैंक कर्मचारी चेक की जांच कर उक्त दिए गए अकाउंट में जमा कर दिए। जिस कंपनी के खाते के चेक थे, उस कंपनी को ईमेल व मैसेज के माध्यम से भी सूचना दी गई। उक्त दोनों ने अकाउंट में रुपये जमा होते ही खाते से करीब 12 लाख रुपये निकाल लिए। कंपनी के खाते से रुपये निकलते ही मैसेज कंपनी के पास पहुंचा तो कंपनी प्रतिनिधि हैरान रह गए और इसकी पूछताछ करने भिवानी में बैंक की शाखा में पहुंचे।
विज्ञापन
जब उक्त चेक बैंक कर्मचारियों ने कंपनी प्रतिनिधियों को दिखाए तो कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया गया कि ये चेक कंपनी के नहीं है। शिकायत में चीफ मैनेजर ने बताया कि चेक के नंबर कंपनी के रिकार्ड के है। मामले की जांच कर रहे एसआई शीशराम ने बताया कि अब जांच की जाएगी कि आखिर बोगस चेक की जांच में कमी कहां हुई और कंपनी के रिकार्ड में चेक है या नहीं।
नोएडा की मल्होत्रा रबड़ लिमिटेड कंपनी की दिल्ली में शाखा है। जहां से चेक असली नहीं होने की शिकायत की गई है। अब वहां जाकर मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल रुपये निकालने वाले दो व्यक्तियों रमेश मोहन गुप्ता व राजेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।