फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fraud case registered on four including INLD women district head and her son

Bhiwani News: इनेलो महिला जिला प्रधान व उसका बेटे सहित चार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fraud case registered on four including INLD women district head and her son
भिवानी। गुरुग्राम में सत्ता फ्लैट दिलाने के नाम पर गांव उमरावत निवासी एक युवक से धोखाधड़ी मामले में इनेलो जिला महिला विंग प्रधान व उसके बेटे सहित चार लोगों पर सदर पुलिस थाना भिवानी में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

गांव उमरावत निवासी संदीप कुमार ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जान पहचान इनेलो जिला महिला विंग प्रधान इंदु परमार से थी। इंदु परमार ने उसे गुरुग्राम में प्रॉपर्टी खरीदने की सलाह दी थी और कहा कि जल्द पैसे कई गुना बढ़ जाएंगे। इस पर उसने बताया कि उसका बेटा प्रॉपर्टी का काम करता है जो सस्ता फ्लेट दिला देगा। संदीप ने बताया कि उसे गुरुग्राम सेक्टर 91 में 26 मार्च को फ्लैट दिखाया गया। इसके कुछ दिन बाद उससे दो लाख रुपये इंदु के बेटे इशांत परमार ने लिए। इसके बाद इंदु परमार के खाते में तीन लाख रुपये चार अप्रैल को डाले थे। जबकि तीन लाख 75 हजार रुपये चार अप्रैल को आरटीजीएस कराया गया। इस तरह से उससे आरोपियों ने 12 लाख रुपये ले लिए और उसे फ्लैट की दिलाया न कोई रजिस्ट्री और बयाना कराया। पैसे लेने के बाद आरोपियों का व्यवहार भी बदल गया और जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान उसे खत्म कर देने की धमकी दी गई। संदीप का आरोप था कि महिला नेत्री ने उससे पैसे वापस मांगने पर झूठे केस में फंसाने की बात भी कही। इस संबंध में उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। इस संबंध में सदर पुलिस थाना में गांव उमरावत निवासी संदीप कुमार की शिकायत पर आरोपी इनेलो महिला विंग जिला अध्यक्ष इंदु परमार, उसके बेटे इशांत परमार, धर्मबीर सहित प्रॉपर्टी कंपनी कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। सदर पुलिस थाना एसएचओ रमेशचंद्र ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस तहकीकात में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed