फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fraud, 11.36 lakh, security guard

धोखाधड़ी कर सुरक्षा गार्ड से हड़पे 11.36 लाख

Sun, 02 Aug 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
fraud, 11.36 lakh, security guard
सेना से रिटायर्ड और यूनिवर्सिटी में बतौर सुरक्षा गार्ड एक व्यक्ति से बीमारी का बहाना बनाकर 11 लाख 36 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत मुंढाल पुलिस चौकी में दी है। जिस पर सदर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव मुंढाल खुर्द वासी चत्तर सिंह ने बताया कि वह फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद गुरु जंभेशवर यूनिवर्सिटी में बतौर सुरक्षा गार्ड नौकरी कर रहा है। चत्तर सिंह ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 21 दिसंबर को उसके पास एक फोन आया। फोनकर्ता ने खुद को चंडीगढ़ वासी राज गुप्ता बताया। उसने बताया कि उसकी घरवाली बीमार है और उसे पैसों की सख्त जरूरत है। उसने इस अनजान व्यक्ति पर रहम कर उसे पैसे देने की हामी भर दी। जिसके बाद कई बार उसके बैंक खाता से कभी एक लाख तो कभी 50 हजार तो कभी ढाई लाख रुपये तक की ट्रांजेक्शन की गई। इस तरह से उसने दो बैंक खातों में 11 लाख 36 हजार रुपये की राशि डलवा दी थी। लेकिन जब वह उनसे पैसे वापस लेने के लिए चंडीगढ़ पहुंचा तो आरोपियों ने उसे पैसे देने की बजाए उसे जान से मारने की धमकी दी। सदर पुलिस ने चत्तर सिंह की शिकायत पर इस संबंध में दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed