फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fourth accused arrested for demanding ransom of 10 lakhs from liquor contractor

शराब ठेकेदार से 10 लाख की फिरौती मांगने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested for demanding ransom of 10 lakhs from liquor contractor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। सदर पुलिस ने शराब ठेकेदार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सदर पुलिस थाना में गांव दिनोद वासी नरेश ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि उसका गांव दिनोद में शराब का ठेका है। गत 10 अप्रैल को स्वीफ्ट गाड़ी में सवार होकर चार युवक उसके शराब ठेके पर पहुंचे। आरोपियों ने पिस्टल प्वाइंट पर शराब ठेके में कार्यरत सेल्समैन से 10 लाख रुपये की प्रोटेक्शन मनी के तौर पर भिजवाने के लिए कहा वहीं ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। मुंढाल कलां पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने फिरौती मांगने के मामले में चौथे आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान मनजीत वासी दिनोद के रूप में की। आरोपी मनजीत के खिलाफ जिले में हत्या प्रयास, लड़ाई झगड़ा व शस्त्र अधिनियम के तहत कई केस दर्ज हैं। इस मामले में तीन आरोपी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed