{"_id":"5df66e578ebc3e8803060402","slug":"fourlane-railway-overbridge-bhiwani-news-rtk532538214","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोशाम जुई नहर रेलवे पुल का भी होगा अब फोरलेन डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोशाम जुई नहर रेलवे पुल का भी होगा अब फोरलेन डिजाइन
विज्ञापन
11 फोटो तोशाम बाइपास की जर्जर हाल पुलिया से गुजरते वाहन।
- फोटो : Bhiwani
तोशाम रेलवे ओवरब्रिज टीआईटी स्कूल से लेकर जुई नहर पुलिया तक के हिस्से को फोरलेन बनाने में अब नहरी पुलिया का भी नए सिरे से निर्माण होगा। वहीं बीएंडआर विभाग के अधिकारियों ने वन विभाग से हरे पेड़ों की कटाई के लिए अनुमति मांगी है। वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद ही जुई नहरी पुलिया को फोरलेन डिजाइन के हिसाब से बनाया जाएगा। करीब आधा किलोमीटर सड़क को भी फोरलेन डिजाइन के हिसाब से तैयार किए जाने का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। जिस पर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये का बजट भी खर्च होगा। एनजीटी के आदेश पर फिलहाल फोरलेन निर्माण के काम पर ब्रेक लगा हुआ है। लेकिन इस दौरान निर्माण एजेंसी बीएंडआर विभाग के अधिकारियों ने नहरी पुलिया को चौड़ा करने में आड़े आने वाले हरे पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी है। हालांकि अधिकारी जनवरी 2020 में सड़क फोरलेन के कार्य को शुरू किए जाने की संभावनाएं जता रहे हैं।
दरअसल तोशाम रोड रेलवे ओवर ब्रिज से तोशाम बाईपास की सड़क को जोड़ने वाला हिस्सा फिलहाल इतना खस्ताहाल हो चुका है कि इस पर वाहन चलाना भी किसी खतरे से खाली नहीं हैं। सड़क कई जगह से टूटी हुई है और गहरे गड्ढ़े वाहनों के संतुलन को भी बिगाड़ रहे हैं। सड़क को फोरलेन बनाए जाने के काम में जुई नहर की पुलिया भी बीच में आ रही है।
नव वर्ष में फोरलेन का मिलेगा लोगों को तोहफा : तोशाम बाईपास सड़क पर कुछ हिस्से को फोरलेन बनाने का काम भले ही 2019 में शुरू हुआ था, लेकिन ये कार्य अब 2020 में ही पूरा होगा। नव वर्ष में लोगों को फोरलेन का तोहफा मिलने की उम्मीद है। इस सड़क को चौड़ा किए जाने के साथ दोनों तरफ फुटपाथ और बीच में डिवाइर बनाए जाने का भी डिजाइन तैयार किया गया है। इसके बाद इस सड़क पर रात के समय अंधेरे को चीरने के लिए लाइटिंग का काम भी किया जाएगा। करीब आधा किलोमीटर का हिस्सा फोरलेन के दायरे में आएगा।
विज्ञापन
तोशाम बाईपास टीआईटी स्कूल के सामने से जुई नहर पुलिया तक के हिस्से को फोरलेन डिजाइन पर तैयार किया जाएगा। इस कार्य में नहरी पुल को भी चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग से हरे पेड़ों की कटाई के लिए अनुमति मांगी गई है। जनवरी माह में अनुमति मिलने की उम्मीद है। इसी के बाद काम आगे बढ़ाया जाएगा।
- कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियंता, बीएंडआर भिवानी।