फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four booked with husband in dowry case.

नवविवाहिता की मौत, पति सहित चार पर दहेज हत्या का केस

Sun, 12 Jul 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four booked with husband in dowry case.
भिवानी। शांति नगर में शुक्रवार को फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर उसके पति सहित चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। शनिवार को मामले की जांच के लिए डीएसपी विरेंद्र सिंह और सदर थाना प्रभारी श्रीभगवान यादव सामान्य अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार दोपहर में शांतिनगर कॉलोनी में 20 वर्षीय कोमल का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर जांच अधिकारी एसआई सुरेश अस्पताल पहुंचे। मृत महिला के भाई जींद के गांव पीलुखेड़ा निवासी विक्रम ने बताया कि वो चार बहन भाई हैं। कोमल सबसे छोटी थी। कोमल की शादी 27 अप्रैल 2020 को शांतिनगर कॉलोनी निवासी सौरव के साथ हुई थी। वह गैस सिलिंडर एजेंसी में काम करता है। शादी के एक सप्ताह बाद ही उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लग गए थे। मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उससे ससुराल पक्ष के लोग अक्सर दहेज की मांग करते थे जो पूरी न होने के कारण उसकी हत्या कर दी। अस्पताल पहुंचे डीएसपी विरेंद्र सिंह और सदर पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीभगवान यादव ने परिजनों से बातचीत की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने पर जिला सामान्य अस्पताल पहुंच कर संबंधित कार्रवाई की है। मृतक महिला कोमल के भाई अमित के बयान पर उसके पति सौरव, ससुर सतपाल, सास, पति की बुआ भगवती पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। शनिवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। - एसआई सुरेश, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed