फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four and a half kilograms of silver stolen from a jeweler's shop

Bhiwani News: आधी रात को ज्वेलर्स शॉप से साढ़े चार किलो चांदी चोरी

Sat, 14 Sep 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 14 Sep 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Four and a half kilograms of silver stolen from a jeweler's shop
​भिवानी में चोरी पर रोष जताते व्यापारी।
भिवानी। जैन चौक क्षेत्र से एक ज्वेलर्स शॉप से वीरवार रात चोरी हो गई। चोरों ने दुकान से साढ़े चार किलो चांदी की चोरी की है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार ने मामले की सूचना सीटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बडाला निवासी दुकानदार मंजीत ने बताया कि उसकी जैन चौक पर राधे-राधे ज्वेलर्स शॉप है। वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान को बंद करके वह घर चला गया था। शुक्रवार को सुबह 8 बजे जब वह शॉप पर आया तो उसने देखा कि शटर साइड से टूटा हुआ है। उसने शॉप को खोलकर चेक किया तो काउंटर में दो डिब्बे रखे थे। इनमें करीब 18-18 जोड़ी पायल, चांदी की चैन, चुटकी, अंगूठी, नारियल थे, जो नहीं मिले।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये के बराबर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कॉस्मेटिक एसोसिएशन के जिला प्रधान अभिषेक बंसल ने घटना पर रोष जताते हुए कहा कि चोरों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। बाजार में आए दिन किसी न किसी दुकान में चोरी की वारदात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन मौन है। घटना को लेकर व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में दी मामले की शिकायत



भिवानी। नगर व्यापार मंडल के प्रधान भानु प्रकाश ने जैन चौक स्थित राधे-राधे ज्वेलर्स पर हुई चोरी की घटना को लेकर रोष जताया। जैन चौक व्यापार संगठन के प्रधान प्रदीप सोनी ने व्यापारियों के साथ जैन चौक चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई और उचित कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा पिछले एक महीने पहले भी कपड़ा बाजार में 3 लाख की चोरी हुई थी। इसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। बढ़ती चोरी की घटनाओं में व्यापारियों में भारी रोष है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि छत से लगने वाले सभी जंगले और दरवाजों को अधिक मजबूत बनाएं और रात को कैमरे चालू रखें। ताकि चोरी की घटनाओं पर विराम लगे या ऐसी घटना होने पर चोरों का सुराग लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed